---Advertisement---

CM Hemant Soren: ED समन पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, कहा- हाईकोर्ट जाइए

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी ED के खिलाफ समन से जुड़ी याचिका पर कहा है कि वह उनकी याचिका नहीं सुनेंगे। इसके लिए उन्हें हाईकोर्ट जाना होगा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 18, 2023 4:25 अपराह्न

Hemant Soren
Follow Us
---Advertisement---

CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर खड़ी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की ED के खिलाफ उस याचिका को सुनने से इंकार कर दिया है। जिसमें उन्होंने मनी लॉड्रिंग से जुड़े एक मामले में ED पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने मुख्यमंत्री की याचिका को सुनने से इंकार करते हुए उन्हें हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है। 

ED के समन को दी थी चुनौती

बता दें कि ED ने रांची में भूमि पार्सल बिक्री से जुड़े मामले में मनी लॉड्रिंग केस में उन्हें समन जारी किया था। जिसके बाद हेमंत सोरेन इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। उन्होंने कोर्ट में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के बाद भी ED ने उन्हें समन जारी कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने ED के समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा था कि यह उन्हें अपमानित किए जाने के लिए किया जा रहे हैं। 

मुकुल रोहतगी ने रखा था पक्ष

सोरेन की तरफ से कोर्ट में पेश होते हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि “ यह एक तरह से पीछे पड़ जाने का मामला है। जिसके जबाव में पीठ ने उनसे कहा है कि “आप हाईकोर्ट क्यों नहीं चले जाते, नहीं-नहीं आप उच्च न्यायालय जाइए हम आपको याचिका वापस लेने की अनुमति देंगे।” जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी याचिका वापस ले ली है। 

4 समन भेज चुका है ED

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी अभी तक 4 समन भेज चुका है। मुख्यमंत्री को ED ने चौथे समन में अपने सामने 23 सितंबर को उपस्थित होने के लिए कहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री को तीसरा समन आया था। जिसमें उन्हें 9 सितंबर को ED दफ्तर पेश होने के लिए कहा गया था मगर मुख्यमंत्री जी-20 समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गए। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रखा था। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Kanpur Expressway

अप्रैल 8, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 8, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 8, 2026