---Advertisement---

‘चार राष्ट्रपतियों के साथ ऐसा नहीं..’, पूर्व राष्ट्रपति Pranab Mukherjee की बेटी Sharmistha Mukherjee कांग्रेस पर क्यों लगा रही है गंभीर आरोप? जानें डिटेल

Sharmistha Mukherjee: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी Sharmistha Mukherjee ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 28, 2024 2:01 अपराह्न

Sharmistha Mukherjee
Follow Us
---Advertisement---

Sharmistha Mukherjee: भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी Sharmistha Mukherjee ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल उन्होंने कांग्रेस पर अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस कार्य समीति यानि (CWC) की बैठक नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह आरोप तब लगाया जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवंगत मनमोहन सिंह के लिए अंतिम संस्कार व स्मारक स्थापित करने की मांग की है। हालांकि उन्होंन एक स्मारक बनाने के विचार का भी समर्थन किया है। लेकिन आखिर क्यों शर्मिष्ठा कांग्रेस पर इतने गंभीर आरोप लगा रही है, आईए इस लेख में आपको बताते है।

Sharmistha Mukherjee ने एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए Sharmistha Mukherjee ने अुपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “जब बाबा का निधन हुआ तो कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी की शोक सभा बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई। एक वरिष्ठ नेता ने मुझसे कहा कि चार राष्ट्रपतियों के साथ ऐसा नहीं हुआ है। यह बिल्कुल बकवास है जैसा कि मुझे बाद में बाबा की डायरियों से पता चला कि केआर नारायणन की मृत्यु पर, सीडब्ल्यूसी को बुलाया गया था और शोक संदेश केवल बाबा द्वारा तैयार किया गया था”।

उन्होंने आगे कहा कि “ऐसा कहने के बाद, डॉ. सिंह के लिए एक स्मारक एक महान विचार है। वह इसके हकदार हैं और भारत रत्न भी जिसके हकदार बाबा राष्ट्रपति के रूप में उन्हें दो बार सम्मान दिलाना चाहते थे। लेकिन शायद दो कारणों से ऐसा नहीं हो सका, जिन्हें बताने की जरूरत नहीं है”।

Sharmistha Mukherjee कांग्रेस पर क्यों लगा रही है गंभीर आरोप?

दरअसल Sharmistha Mukherjee कांग्रेस पर इसलिए गंभीर आरोप लगा रही है क्योंकि उनके पिता Pranab Mukherjee के मुत्यृ के दौरान कांग्रेस ने CWC की शोक सभा नहीं बुलाई थी। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के सीआर केसवन की एक पोस्ट का हवाला भी दिया, जिसमे लिखा गया था कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने अन्य राजनेताओं की सिर्फ इसलिए तरजीह नहीं दी थी क्योंकि वह गांधी परिवार से नहीं जुड़े थे। गौरतलब है कि शर्मिष्ठा मुखर्जी के आरोपों के बाद सवालों के घेरे में आ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026