---Advertisement---

Vote Jihad: सपा नेता मारिया आलम के वोट जिहाद वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना; जानें डिटेल

Vote Jihad: समाजवादी पार्टी के नेता मारिया आलम द्वारा विवादित बयान दिए जाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 1, 2024 12:40 अपराह्न

Vote Jihad
Follow Us
---Advertisement---

Vote Jihad: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। तीसरे चरण को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच सपा नेता मारिया आलम द्वारा विवादित बयान दिए जाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं इसे लेकर बीजेपी समाजवादी पार्टी और मारिया आलम पर हमलावर नजर आ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मारिया आलम पर जमकर निशान साधा।

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान के बयान पर उनके खिलाफ दर्ज मामले पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा “भारत किसी भी तरह के जिहाद के खिलाफ खड़ा है, चाहे वह प्यार हो, जमीन हो या नया गढ़ा गया शब्द ‘वोट जिहाद’ हो। कमल (भाजपा चुनाव चिह्न) पर वोट बरस रहे हैं, जिससे सपा, बसपा और कांग्रेस बेहद हताश हैं। पूरी जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए मैं इसके ख़िलाफ़ दृढ़ता से खड़ा हूं। इसे राज्य या देश द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता”।

मारिया आलम ने दिया था विवादिय बयान

कायमगंज में इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी निवल किशोर शाक्य के लिए समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि “बहुत समझदारी से बिन भावुक हुए और खामोशी के साथ मिलकर वोट जिहाक करें क्योकि वोट जिहाद से ही हम संघी सरकार को भगा सकते है”।

इन धाराओं के तहत मामल दर्ज

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान के बयान पर उनके खिलाफ दर्ज मामले पर फर्रुखाबाद के डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि, ”कल सलमान खुर्शीद और सपा नेता मारिया आलम खान कायमगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मारिया आलम खान ने लोगों से वोट जिहाद करने के लिए कहा। प्रथम दृष्टया, उन्होंने दो समुदायों के बीच अंतर बढ़ाने की कोशिश की। यह आरपी एक्ट की धारा 188, 295 और धारा 125 का उल्लंघन है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 3 June 2026

जून 2, 2026

कल का मौसम 3 June 2026

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Lucknow News

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Lucknow-Kanpur Expressway

जून 2, 2026