---Advertisement---

Abhishek Sharma: बुरी खबर! भारत का तूफानी ओपनर अगले मैच से बाहर! जानें अब किसे मिल सकती है प्लेइंग 11 में जगह; इन नामों पर चर्चा

Abhishek Sharma: भारत का टी20 विश्वकप में अगला मैच नामीबिया के खिलाफ है। मगर इससे पहले इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बाहर हो गए हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के नाम पर विचार चल रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2026 11:40 पूर्वाह्न

Abhishek Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Sharma: आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 में भारत का आगाज शानदार रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी के दम पर इंडिया ने अमेरिका को पहले मैच में पटकनी दी। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयारी कर रही थी, मगर भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को किसी तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे में वीरवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। ‘Dainik Jagran’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धाकड़ बैटर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे।

Abhishek Sharma मैच से पहले अस्पताल में हुए भर्ती

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दिल्ली में अपने घर पर टीम इंडिया को डिनर के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में बताया जा रहा है कि उस दौरान भी धुरंधर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा जल्दी निकल गए थे। इसके बाद उनकी समस्या में इजाफा हो गया। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने नामीबिया के विरूद्ध मुकाबले से पहले आयोजित अभ्यास सत्र में भी भाग नही लिया था। वहीं, दावा किया जा रहा है कि अभी तक स्टार ओपनर की तबीयत में कोई सुधार नहीं आया है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई भी अपडेट शेयर नहीं किया गया है।

अभिषेक शर्मा की जगह इन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और नामीबिया का मैच होना है। अभिषेक शर्मा के बाहर रहने पर उनकी जगह 2 खिलाड़ियों के नाम पर सबसे अधिक चर्चा चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिषेक के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर का नाम सामने आ रहा है। ऐसी पूरी संभावना है कि अभिषेक की जगह पर संजू सैमसन को अंतिम 11 में मौका मिल सकता है। हालांकि, दिल्ली में मैच होने की वजह से वाशिंगटन सुंदर के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। मगर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कुछ भी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026