---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का बोलबाला , देश की झोली में डाला एक और सिल्वर मेडल

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों का बोलबाला कायम है। टूर्नामेंट के 9 वें दिन बेटियों ने भारत को कई मेडल जिताए। दिन की शुरुआत में महिला स्केटर टीम ने रीले में ब्रोंज दिलाए तो वहीं अब एथलेटिक्स में भी भारत ने एक मेडल जीता। भारत की ऐंसी सोजान ने लॉन्ग ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 2, 2023 3:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों का बोलबाला कायम है। टूर्नामेंट के 9 वें दिन बेटियों ने भारत को कई मेडल जिताए। दिन की शुरुआत में महिला स्केटर टीम ने रीले में ब्रोंज दिलाए तो वहीं अब एथलेटिक्स में भी भारत ने एक मेडल जीता। भारत की ऐंसी सोजान ने लॉन्ग जंप में  भारत को सिल्वर मेडल जिताया।

ऐंसी सोजान ने लॉन्ग जंप के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 6.13 मीटर की जंप लगाई। दूसरी जंप उन्होंने 6.49 मीटर की लगाई। वहीं तीसरे प्रयास में और बेहतर करते हुए उन्होंने 6.56 मीटर की छलांग लगाई। उनका चौथा प्रयास कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 6.30 मीटर की छलांग लगाई। ऐंसी ने 5 वें प्रयास में अपनी बेस्ट जंप लगाई और 6.63 मीटर की लंबी छलांग से उन्होंने भारत को सिल्वर मेडल जिताया। 

एथलेटिक्स में रहा भारतीय खिलाड़ियों का जलवा 

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने एथलेटिक्स में खूब मेडल कमाए। 9 वें दिन स्टीपल चेज में पारुल ने सिल्वर जीता। फिर प्रीति ने ब्रोंज में कब्जा किया। वहीं 8 वें दिन अविनाश सांबले ने भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड जिताया। तजिंद्रपाल सिंह तूर ने भी शॉट पुट में अपना बेस्ट शॉट फेखकर भारत की झोली में गोल्ड डाला। इसके अलावा मुरली श्रीधर ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता।

9 वें भारत पर मेडल की बरसात 

Asian Games 2023 के 9 वें भारत ने कई मेडल हासिल किए। स्टीपल चेज में पारुल ने सिल्वर जीता। फिर प्रीति ने ब्रोंज में कब्जा किया। महिला और पुरुष टीम ने स्पीड स्केटिंग में ब्रोंज मेडल जीते। फिर मेंस मिक्सड टीम ने रीले में सिल्वर मेडल जीता। इतना ही नहीं टेबल टेनिस में भारत की बेटियों ने ब्रोंज दिलाया और लॉन्ग जंप में ऐंसी सोलान ने रजत पदक जीता। फिलहाल भारत के पास कुल 60 पदक हैं जिसमें 13 गोल्ड , 24 सिल्वर और 23 ब्रोंज मेडल शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026

Leave a Comment