---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत के एशिया कप फाइनल जीतने पर पाक आवाम में मची खलबली , बोला ये खिलाड़ी कर सकते हैं वर्ल्ड कप में कमाल

Asia Cup 2023: भारत के एशिया कप खिताब जीतने पर पाक के लोगों का रिएक्शन सामने आया है। भारत ने श्रीलंका को हराकर 8 वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 18, 2023 2:03 अपराह्न

Indian Team asia cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को फाइनल में हराकर एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अब ऐसे में इन दिनों पाक के लोगों ने भारतीय टीम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एशिया कप फाइनल जीतने के बाद पाकिस्तान के लोगों ने भी टीम इंडिया की जमकर तारीफ़ की है।

भारत के एशिया कप चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तानी लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अब ऐसे में पाकिस्तान के लोगों का रिएक्शन सामने आया है। पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल के द्वारा लोगों से पूछे गए सवाल में आम जन ने भारतीय टीम के जीत की तारीफ़ की है। उन्होंने कहा है कि, “इंडिया का टॉप और मिडिल आर्डर दोनों अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और आने वाले वर्ल्ड कप के लिए यह शुभ संकेत है।”

भारत ने जीता एशिया कप का फाइनल

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम को 10 विकेटों से हराकर एशिया कप का खिताब 8 वीं बार जीत लिया। भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका कि टीम को 100 रनों तक भी नहीं पहुंचने दिया और महज 50 रन पर ऑल आउट कर एशिया में फिर से एक बार बादशाहत कायम कर ली। भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत महज कुछ घंटों में ही एशिया कप का खिताब अपनी झोली में डाल लिया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए हरफनमौला गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 10, 2026