---Advertisement---

Asian Games 2023 : सातवें दिन भी भारत के शूटर्स का जलवा बरकरार , झोली में आए इतने मेडल्स

Asian Games 2023 : चीन में खेले जा रहे एशियाई गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। सातवें दिन भी भारत ने कमाल कर दिया । सरबजोत सिंह और दिव्य 10 मीटर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता। यह सातवें दिन का भारत का पहला मैडल था। वहीँ भारत के कई खिलाडियों ने फाइनल ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: सितम्बर 30, 2023 7:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 : चीन में खेले जा रहे एशियाई गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। सातवें दिन भी भारत ने कमाल कर दिया । सरबजोत सिंह और दिव्य 10 मीटर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता। यह सातवें दिन का भारत का पहला मैडल था। वहीँ भारत के कई खिलाडियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मरूली श्रीशंकर और जैसविन एल्ड्रिन ने मेंस लॉन्ग जम्प के फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा मेंस 1500 मीटर रेस में अजय कुमार और जिन्सन जॉनसन ने भारत के लिए सिल्वर पक्का कर फाइनल में जगह बनाई।

आज देखने को मिलेगा भारतीय बॉक्सर्स का कमाल


शूटिंग में कमाल करने का बाद आज Asian Games 2023 भारतीय बॉक्सर्स का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। ओलिंपिक ब्रोंज मेडलिस्ट लवलीना आज 75 किलोग्राम केटेगरी मेंडल के लिए लड़ेंगी। वहीँ ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू भी आज एक्शन में नज़र आएंगी। इनके अलावा भारतीय टेनिस जोड़ी आज गोल्ड खेलने उतरेंगी।

एशिया गेम्स में भारत के 34 पदक


19 वें एशियाई गेम्स में भारत ने शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। चीन में भारत कमाल कर अपनी झोली में मेडल डाल रहा है। 7 वें दिन तक भारत के पास 8 गोल्ड , 12 सिल्वर और 14 ब्रोंज मैडल हो गए हैं। एशियाई गेम्स 2023 में भारत अभी तक कुल 34 पदक जीत चुका है। आज भी भारत से कई मेडल्स की उम्मीद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026

Leave a Comment