---Advertisement---

Asian Games 2023: बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, क्या पाकिस्तान से हो सकता है मुकाबला?

Asian Games 2023: बांग्लादेश को हराकर फाइनल्स में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता है मुकाबला!

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: सितम्बर 24, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023: चीन में बीते दिन यानी की 23 सितंबर को एशियन गेम्स की शुरुवात हो चुकी है। बता दें कि इन एशियन गेम्स को चीन के हांगझोउ में स्थित एक स्टेडियम में कराया जा रहा है।

भारत की झोली में गिरे दो सिल्वर पदक


23 सितंबर को चीन में एशियन गेम्स की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें भारत समेत कई देश हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गेम्स की शुरुवात होते ही भारत ने सिल्वर पदक अपनी झोली में डालने शुरू कर दिए। शूटिंग में भारत महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर पदक मिला, तो वहीं रोइंग में अरुण लाल जाट और अरविंद सिंह ने पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स के फाइनल्स में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल को अपने नाम किया।

भारतीय महिला टीम ने मारी बाजी


बात अगर महिला क्रिकेट टीम की करें, तो टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल्स में अपनी जगह बना ली है, बता दें कि 24 सितंबर यानी कि आज के खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश की महिला टीम को 8 विकट से हरा दिया है। बता दें कि मैच में भारतीय टीम को बांग्लादेश की टीम की तरफ से जीतने के लिए 52 रनों का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय टीम ने 8.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और बांग्लादेश के इस रोमांच भरे मैच में भारत की तरफ से जेमीमा ने सबसे ज्यादा यानी की 20 रनों की नाबाद पारी खेली, बेहतरीन प्लेयर्स के साथ भारतीय महिला टीम अब फाइनल में पहुंचने की तैयारी में लग गई है। महिला टीम ने फाइनल्स में कम से कम सिल्वर मेडल जीतने की पूरी प्लानिंग कर ली है। बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होना है। इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी उसका मुकाबला फाइनल्स में भारत के साथ होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026