---Advertisement---

AUS-W vs SL-W: Lucy Hamilton के रन आउट का video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान , अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप की सबसे विवादित घटना

AUS-W vs SL-W: अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा है। महिलाओं के अंडर-19 विश्व कप के 17वें मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 108 रनों से हरा दिया है। मैच के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लुसी हैमिल्टन जैसे ही रन आउट हुई सबकी आंखें खुली ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 21, 2023 4:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

AUS-W vs SL-W: अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा है। महिलाओं के अंडर-19 विश्व कप के 17वें मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 108 रनों से हरा दिया है। मैच के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लुसी हैमिल्टन जैसे ही रन आउट हुई सबकी आंखें खुली की खुली रह गई। आपको बता दें कि इस मैच के 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बैटिंग कर रही लुसी हैमिल्टन विवादित रूप से रन आउट हो गई। उनके रन आउट का वीडियो अब लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

कुछ इस तरह से रन आउट हुई लुसी हैमिल्टन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एमी स्मिथ जब बैटिंग कर रही थी,तभी 19वां ओवर रश्मी नेत्रांजली लेकर आई और एमी स्मिथ ने उनकी गेंद को तेज से मारा और रन लेने के लिए दौड़ पड़ी और भागकर एक रन पूरा किया। जब वह दूसरे रन के लिए आगे बढ़ी तभी उनके साथी बल्लेबाज ने रन लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में हैमिल्टन वापस अपने क्रीज की तरफ लौट रही थी तभी गेंदबाजी कर रही रश्मी नेत्रांजलि बीच में आ गई और वह रन आउट हो गई। वायरल वीडियो में आप देश सकते हैं कि रश्मी नेत्रांजलि गेंद को पकड़ना चाह रहीं है।

ये भी पढ़ें: BBC की PM Modi पर बनी Documentry INDIA: The Modi Question से भारत से ब्रिटेन तक मचा घमासान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया वक्तव्य

ऐसा रहा मुकाबले का निर्णय

अगर इस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर-19 टीम को 108 रन से यह मैच जीत लिया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका महिला टीम सिर्फ 51 रन पर ही ढ़ेर हो गई और बड़ी बुरी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी भी देखने को मिली।ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने जमकर विकेट उखाड़े। वहीं इस मैच के वीडियो को वायरल करते हुए लोग सबसे विवादित मैच का कैप्शन भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi News: शिक्षकों की फिनलैंड ट्रेनिंग पर खींचतान, दिल्ली सरकार ने फिर LG को फाइल भेजी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

मई 14, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026