---Advertisement---

BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

BPL 2023: बांग्लादेश में खेले जा रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2023) में कल लीग मैच का 41वां मैच खेला गया और इस मैच में BPL का अबतक का सबसे बेहतरीन कैचों में से एक कैच कल खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। कोमिला विक्टोरियंस और रंगपुर राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में कोमिला ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 11, 2023 1:39 अपराह्न

BPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

BPL 2023: बांग्लादेश में खेले जा रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2023) में कल लीग मैच का 41वां मैच खेला गया और इस मैच में BPL का अबतक का सबसे बेहतरीन कैचों में से एक कैच कल खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। कोमिला विक्टोरियंस और रंगपुर राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में कोमिला विक्टोरियंस टीम के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने एक बेहतरीन कैच लपका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस कैच को जो भी देख रहा है उसे देखता ही रह जा रहा है।

रिजवान ने लपका अद्भुत कैच

कोमिला विक्टोरियंस के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कल खेले गए मैच में विकेटकीपिंग करते वक्त एक बेहतरीन कैच पकड़ा है। दरअसल, रंगपुर पारी के 9वें ओवर में जब मुस्तफिजुर गेंदबाजी करने आए और बल्लेबाजी कर रहे शमीम हुसैन को मुस्तफिजुर ने तेज बाउंसर गेंद मारा जिसपर बल्लेबाज ने विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलना चाहा और शमीम ने उस शॉट को खेला भी लेकिन विकेटकीपिंग कर रहे रिजवान ने सुपरमैन की तरफ छलांग लगाकर एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ लिया।

Also Read: चोट से उभर रहे Rishabh Pant को मिला गर्लफ्रेंड Isha Negi का साथ, इंस्टाग्राम पर किया दिल छूने वाला कमेंट

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/KhanFaizan645/status/1624028965374500867

मैच का हाल

BPL के 41वें मैच में रंगपुर राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोमिला विक्टोरियंस की टीम ने अपने 20 ओवर में 177/5 रन बनाए। कोमिला टीम की तरफ से लिटन दास ने 47 रनों की पारी खेली। 178 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंगपुर राइडर्स की टीम 17 ओवर में 107 रनों पर ही सिमट गई और 70 रनों से मैच हार गई। वहीं, मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले तनवीर इस्लाम को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026