---Advertisement---

Cricket Viral Video: डेविड वॉर्नर ने शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम, गवाही दे रहा है ये वायरल वीडियो

Cricket Viral Video: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम की खराब शुरूआत रही। टीम के 4 विकेट महज 85 रनों पर गिर ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 8, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Cricket Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम की खराब शुरूआत रही। टीम के 4 विकेट महज 85 रनों पर गिर गए थे। हालांकि, इस मुकाबले में इससे ज्यादा चर्चा का विषय डेविड वॉर्नर रहे। वह एक बार फिर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। इसी के साथ ही उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह काफी ज्यादा निराश होते हुए कैमरे में कैद हुए है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

डेविड वॉर्नर ने शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम

डेविड वर्नर अपने कमाल के खेल के लिए जाने जाते है। वह अक्सर अपनी बल्लेबाजी से किसी भी देश के गेंदबाज की धुनाई कर सकते है। वह अक्सर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैदान पर जलवे बिखेरते हुए नजर आते है। हालांकि, वॉर्नर के करियर में स्टुअर्ट ब्रॉड काल बनकर उबरे है। उन्होंने इस खिलाड़ी को क्रिकेट करियर में 16वां दफा आउट कर एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्रीज पर वॉर्नर खेल रहे थे। इस दौरान ब्रॉड उन्हें अपनी खतरनाक गेंदबाजी से परेशान कर रहे थे। इसी कड़ी में उनकी अगली ही गेंद पर वॉर्नर स्लिप में खड़े हुए जैक क्राउली के हाथों में कैच आउट हो गए। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें:Cricket World Cup Qualifier 2023: विश्व कप क्वालीफाई करने को लेकर कुंडी खटखटा रही ये टीमें , क्वालीफायर में किसे मिल सकती है जगह

वॉर्नर ने खेली खराब पारी

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाजों में शुमार है। वह अपनी गजब की बल्लेबाजी से किसी भी देश के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा सकते है। उनका बल्ला जब भी चलता है मानो विपक्षी टीम की सामत आना तय माना जाता है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले की पहली पारी में वॉर्नर ने अपने बल्ले से जमकर निराश किया। वह महज 4 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने।

ये भी पढ़ें:कूल लुक में एयरपोर्ट पर टशन दिखाते नजर आए Sharad Kelkar, वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026