---Advertisement---

Cricket Viral Video: मार्क वुड ने 150 की तेज रफ्तार से किया उस्मान ख्वाजा को धाराशायी, कीपर के पास जाकर गिरे मिले स्टंप

Cricket Viral Video: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में कंगारूओं ने 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। वहीं मेंजबान टीम इस सीरीज में बुरी तरह से पिछड़ चुकी है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला हैडिंग्ले लीड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 8, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Cricket Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में कंगारूओं ने 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। वहीं मेंजबान टीम इस सीरीज में बुरी तरह से पिछड़ चुकी है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला हैडिंग्ले लीड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में कंगारूओं की हालात खस्ता कर दी थी। हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की भी शुरूआत अच्छी नहीं रही। इसी बीच मुकाबले का एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज मार्क वुड अपनी तेज रफ्तार से बायें हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को चारो खाने चित्त कर रहे है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

मार्क वुड ने उड़ाई गिल्ली

इस मुकाबले में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद कंगारूओं को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर एक बार फिर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 16वीं बार ब्रॉड का शिकार बने। हालांकि, उनके आउट से ज्यादा उस्मान ख्वाजा के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। दरअसल, पारी का 13 वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज मार्क वुड के हाथ में थी। वहीं क्रीज पर इस दौरान धाकड़ बायें हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर वुड ने अपनी खतरनाक तेज गेंद से उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें:Cricket World Cup Qualifier 2023: विश्व कप क्वालीफाई करने को लेकर कुंडी खटखटा रही ये टीमें , क्वालीफायर में किसे मिल सकती है जगह

मार्क वुड की खतरनाक गेंदबाजी

मार्क वुड को सीरीज के तीसरे मुकाबले में जिमी एंडरसन की जगह खेलने का मौका मिला था। उनके स्थान पर शामिल हुए मार्क वुड ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया टीम की बख्खियां उड़ा कर रख दी। उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इंग्लैंड की सीरीज में वापसी कराई। उन्होंने 11.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 5 बड़े खिलाड़ियों का अपना शिकार बनाया।

ये भी पढ़ें:कूल लुक में एयरपोर्ट पर टशन दिखाते नजर आए Sharad Kelkar, वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026