---Advertisement---

Cricket Viral Video: जब भुवनेश्वर कुमार ने किया था यह कारनामा, देखकर उड़ गए थें इंग्लिश बल्लेबाजों के होश

Cricket Viral Video: भारत के हुनरमंद गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी का हर कोई कायल हैं। भुवनेश्वर ने अपने गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाए हैं लेकिन उनके द्वारा 2014 इंग्लैंड टूर पर लॉर्ड्स में की गयी धारदार गेंदबाजी को भूला नही जा सकता है। आपको बता दें की भुवनेश्वर ने अपने पहले लार्ड ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 12, 2023 6:21 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 9:23 अपराह्न

Bhuvneshwar Kumar..
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: भारत के हुनरमंद गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी का हर कोई कायल हैं। भुवनेश्वर ने अपने गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाए हैं लेकिन उनके द्वारा 2014 इंग्लैंड टूर पर लॉर्ड्स में की गयी धारदार गेंदबाजी को भूला नही जा सकता है। आपको बता दें की भुवनेश्वर ने अपने पहले लार्ड टेस्ट में 6 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।

लॉर्ड्स पर किया था इंग्लिश बल्लेबाजों को चित

आपको बता दें कि 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों के होश ठिकाने लगा दिए थें। भुवनेश्वर ने अपने पहले ही लार्ड टेस्ट के दौरान 6 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 95 रनों से जीता था। उन्होंने इस दौरान कुक, सैम रोब्सन ,Ballance, Ian Bell, बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्राड का विकेट लिया था। इस दौरान उन्होंने 82 रन देकर 6 विकेट लिए थें।

भुवनेश्वर का हालिया इंस्टाग्राम बायो रहा था चर्चा का विषय

भुवनेश्वर कुमार का इंस्टा बायो काफी चर्चा का विषय रहा था। दरअसल भुवनेश्वर ने अपने इंस्टा बायो से क्रिकेटर शब्द हटा दिया था जिसके बाद क्रिकेट प्रेमी भुवनेश्वर के इस काम को उनके रिटायरमेंट से जोड़कर देखने लगे थें। भुवनेश्वर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 25 दिसंबर 2012 को खेले गए टी 20 मैच से की थी। भुवनेश्वर कुमार ने साल 2013 में त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 8 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थें। इसके अलावे टी 20 के एक मैच में 5 विकेट लेने वाले भी वह मात्र दूसरे भारतीय क्रिकेटेर हैं।हालांकि भुंवनेश्वर कुमार ने काफी टाइम से क्रिकेट नहीं खेला है। आपको बता दें कि आखिरी बार भुवनेश्वर ने साल 2022 के नवम्बर महीने में भारत न्यूज़ीलैंड सीरीज में क्रिकेट के मैदान पर दिखे थें ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026