---Advertisement---

Cricket Viral Video: ‘वाह क्या किस्मत है’ गेंद हाथ में फिर भी बल्लेबाज को रन आउट नहीं कर पाई विकेटकीपर, देखें मजेदार वीडियो

Cricket Viral Video: क्रिकेट में हमें हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसे देख हम सभी चकित हो जाते हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही क्रिकेट वीडियो वायरल (Cricket Viral Video) हो रहा है जिसमें विकेटकीपर के हाथों में गेंद है और बल्लेबाज क्रीज से काफी दूर है ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 2, 2023 1:55 अपराह्न

Cricket Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: क्रिकेट में हमें हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसे देख हम सभी चकित हो जाते हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही क्रिकेट वीडियो वायरल (Cricket Viral Video) हो रहा है जिसमें विकेटकीपर के हाथों में गेंद है और बल्लेबाज क्रीज से काफी दूर है फिर भी बल्लेबाज बच जाता है। ऐसा वीडियो आप ने शायद ही कहीं देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक हैरान कर देने वाला वीडियो दिखाने जा रहे हैं। यह वीडियो साल पिछले साल ICC विमेंस वर्ल्ड कप का है जिसमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था।

विकेटकीपर के ग्लव्स में फसीं गेंद

बांग्लादेश के 26वें ओवर में जब बल्लेबाजी कर रही लता मंडल ने तीन रन लेने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल में गड़बड़ी के कारण रन आउट होने का माहौल बन गया। लेकिन भाग्य ने बल्लेबाजी कर रही लता मंडल का साथ दिया और न्यूजीलैंड की विकेटकीपर के हाथों में जब गेंद आई तब लता क्रीज से काफी दूर थी और आसान रन आउट का मौका बन गया था लेकिन विकेटकीपर ने जैसे ही रन आउट करने के लिए बॉल को अपने हाथ से फेंका गेंद ग्लव्स में ही अटक गई और तबतक लता क्रीज के अंदर आ गई।

Also Read: CRICKET VIRAL VIDEO: 3 साल पहले जब ADIL RASHID ने MS DHONI की तरह बल्लेबाज को किया था रन ऑउट, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

विमेंस वर्ल्ड कप 2021 में जब न्यूजीलैंड महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच मैच खेला गया था तो उसमें बारिश से बाधित खेल में, बांग्लादेश ने 27 ओवरों में 140/8 रन ही बना पाई। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया और 9 विकेट से मैच जीत लिया था। न्यूजीलैंड की टीम ने 140 रन 33 ओवर में ही बना डाली।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026