---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : गजब! धाकड़ बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर ने ग्राउंड स्टाफ की ऐसे की मदद, जीता दर्शकों का दिल, देखें Viral Video

ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 14 वा मुक़ाबला आज लखनऊ में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जा रहा है। लेकिन मैच में बारिश ने बाधा डाल दी। जिसके चलते मैच को रोकना पड़ा। लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और दर्शकों का दिल जीत ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 16, 2023 2:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 14 वा मुक़ाबला आज लखनऊ में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जा रहा है। लेकिन मैच में बारिश ने बाधा डाल दी। जिसके चलते मैच को रोकना पड़ा। लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और दर्शकों का दिल जीत रहा है।

जब बारिश ने दस्तक दी तब ग्राउड स्टाफ कवर्स को लेकर पिच को ढकने के लिए दौड़े। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ग्राउंड स्टाफ की मदद की. उन्होंने कवर्स को खिंचवाने में स्टाफ की मदद की। वॉर्नर ने ये दिल जीतने वाला काम किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

https://twitter.com/AnkitElvishB/status/1713881388682993727

फैंस का जीत दिल

ग्राउंड स्टाफ की मदद करते हुए वार्नर का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ फैंस की प्रतिक्रिया आना शुरूहो गईं। फैंस ने वॉर्नर की तारीफ के साथ कई कमेंट भी किए। एक ने लिखा,”मुझे इनका कैरेक्टर और मानसिकता पसंद है, यह सच्ची आत्मा वाला व्यक्ति है।”

वर्ल्ड कप 2023 प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर के तौर पर जाने जाने वाले डेविड वार्नर ICC World Cup 2023 में अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं। जिसमें से भारत के खिलाफ वॉर्नर ने 41 रन की पारी खेली। वहीं दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेविड सिर्फ 13 रन ही बना सके। आज ऑस्ट्रेलिया अपना तीसरा मुकाबला लखनऊ के एकना स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Leave a Comment