---Advertisement---

DC VS KKR IPL 2023: मैच देखने पहुंचे एप्पल के CEO Tim Cook, Sonam Kapoor और Rajeev Shukla भी मौजूद, देखें Video

DC VS KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 28वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को देखने एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कूक और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मैच देखने पहुंची

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 20, 2023 10:50 अपराह्न

DC VS KKR IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

DC VS KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 28वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को देखने एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कूक और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मैच देखने पहुंची। दोनों सिलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

एप्पल के सीईओ और सोनम कपूर मैच देखने पहुंचे

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले दो देखने के लिए दो बड़े सिलेब्स भी मैदान पहुंचे। एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कूक और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर दिल्ली और कोलकाता का मैच देखने पहुंची। दोनों सिलेब्स मैदान पर दोनों टीमों को चीयर करते हुए मैच का आंनद लेते नजर आए। इस दौरान जैसे ही कैमरा दोनों सिलेब्स पर गया दोनों ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनके साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मैच देखने पहुंचे हैं।

Also Read: IPL 2023: पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने Arjun Tendulkar की गेंदबाजी पर उठाया सवाल, कही ये बड़ी बात

दिल्ली के गेंदबाजों का कहर

अगर वहीं मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर को 20 ओवर में सिर्फ 127 रनों पर समेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शुरुआत ओवरों से ही केकेआर की टीम दवाब बनाए रखा और केकेआर के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को महज 32 रनों पर पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने मध्य ओवर में दो दो विकेट लेकर केकेआर के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

जेसन रॉय ने खेली 43 रनों की पारी 

केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज जेसन रॉयल और आंद्रे रसेल ने बनाए। पारी की शुरुआत करते हुए जेसन रॉय ने 43 रनों की पारी खेली। जहां एक तरफ से केकेआर के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढेर हो रहे थे वहां जेसन रॉय ने सूझबूझ कर बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 43 रन बनाए। जिसके बाद आंद्रे रसेल ने नीचले क्रम में आकर 31 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 127 रनों तक पहुंचाया और दिल्ली को मैच जीतने के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया।

Also Read: IPL 2023: पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने Arjun Tendulkar की गेंदबाजी पर उठाया सवाल, कही ये बड़ी बात

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026