---Advertisement---

DC VS MI IPL 2023: Jason Behrendorff ने एक ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को किया चलता, देखें Video

DC VS MI IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के तेज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने शानदार प्रदर्शन किया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 11, 2023 9:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

DC VS MI IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के तेज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने शानदार प्रदर्शन किया। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जेसन बेहरेनडॉर्फ ने किया शानदार रन आउट 

दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी कर रही थी और पारी का 19वां ओवर जेसन बेहरेनडॉर्फ कर रहे थे। इस ओवर में जेसन बेहरेनडॉर्फ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक तीन विकेट चटकाए। जेसन बेहरेनडॉर्फ पहले सेट बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आउट किया इसके बाद अक्षर पटेल को आउट किया। जेसन बेहरेनडॉर्फ यहीं नहीं रूके वह दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी आउट किया। जेसन बेहरेनडॉर्फ की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जेसन बेहरेडॉर्फ की गेंदबाजी का वीडियो।

Also Read: Mumbai Indians ने शेयर किया Suryakumar Yadav का मज़ेदार वीडियो, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

वॉर्नर ने खेली कप्तानी पारी 

बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ महज 15 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद बल्लेबाज का जिम्मा कप्तान डेविड वार्नर ने संभाला। डेविड वार्नर ने 47 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। वार्नर ने आईपीएल 2023 का तीसरा अर्धशतक लगाया।

अक्षर पटेल ने 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा अर्धशतक

कप्तान डेविड वार्नर के अलावा मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने आतिशी पारी खेली।  अक्षर पटेल ने 25 गेंदों पर 54 रनों की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान अक्षर पटेल ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। कप्तान डेविड वार्नर और अक्षर पटेल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 173 रनों का लक्ष्य दिया।

Also Read: Mumbai Indians ने शेयर किया Suryakumar Yadav का मज़ेदार वीडियो, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026