---Advertisement---

बड़ी खबर! लिवरपूल फुटबॉल स्टार Diogo Jota की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, खेल जगत में छाया मातम; जानें पूरी डिटेल

Diogo Jota: खेल जगत से एक बड़ी की दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल लिवरपूल फुटबॉल स्टार Diogo Jota की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 3, 2025 3:03 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2025 4:30 अपराह्न

Diogo Jota
Follow Us
---Advertisement---

Diogo Jota: खेल जगत से एक बड़ी की दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल लिवरपूल फुटबॉल स्टार Diogo Jota की मौत हो गई है। इसकी जानकारी खुद पत्रकार Rajdeep Sardesai ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माघ्यम से दी। उन्होंने लिखा कि “भयानक खबर आ रही है।लिवरपूल फुटबॉल स्टार डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। बहुत बहुत दुखद। RIP” इस घटना के बाद फुटबॉल प्रेमियों और उनके फैंस सदमे में है।

बता दें कि डिएगो जोटा की अभी 10 दिन पहले ही शादी हुई थी और उनकी उम्र करीब 28 थीथ इस खबर के बाद से खेल प्रेमियों को उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।

Diogo Jota की सड़क दुर्घटना में कैसे हुई मौत?

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 3 जुलाई की सुबह, डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे की उत्तर-पश्चिमी स्पेन में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब उनकी लेम्बोर्गिनी सड़क से उतर गई और उसमें आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की, आसपास के पेड़ पौधे भी जलकर खाक हो गए। फुटबॉल जगत सदमे में है तथा प्रशंसकों, टीम के साथियों और क्लबों की ओर से श्रद्धांजलि आ रही है।

Manchester City ने डिएगो जोटा को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि मशहूर फुटबॉल क्लब Manchester City ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मैनचेस्टर सिटी में हर कोई डिओगो जोटा के निधन के बारे में विनाशकारी समाचार सुनकर स्तब्ध और दुखी है।

हम इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों और लिवरपूल फुटबॉल क्लब के सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं”। वहीं पुलिस की तरफ से इसकी जांच भी की जा रही है कि आखिर घटना किस कारण हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026