---Advertisement---

कोच Gautam Gambhir की सलाह पर BCCI ने कर लिया Suryakumar Yadav के टी20 करियर का फैसला! क्या बदलने वाला है भारतीय टीम का कप्तान? इस नाम पर चर्चा तेज

Gautam Gambhir: भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव के भविष्य का निर्णय मुख्य कोच गौतम गंभीर के हाथ में है। ऐसे में क्या टीम इंडिया को नया कोच मिलने वाला है?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 18, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Gautam Gambhir
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Gambhir: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। लीग स्टेज के मुकाबले अंतिम हफ्ते में चल रहे हैं। ऐसे में आईपीएल के बाद एक बार फिर टीम इंडिया ब्लू जर्सी में नजर आएगी। ऐसे में सोशल मीडिया पर भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ‘PTI’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सलाह पर सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर पर फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में बताया जा रहा है कि बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पर अपना अहम फैसला ले लिया है। ऐसे में क्या भारतीय टी20 टीम को नया कैप्टन मिलने वाला है?

कोच गौतम गंभीर लेंगे सूर्यकुमार यादव के भविष्य का फैसला?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय चयन समिति बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के साथ मिलकर एक बैठक कर सकती है। इस बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर से इंडिया के वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के भविष्य के बारे में चर्चा की जा सकती है। बताया जा रहा है कि धाकड़ बैटर सूर्यकुमार पिछले काफी समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के साथ भी तूफानी बल्लेबाज का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। ऐसे में भारतीय कोच की सलाह पर चयनकर्ता सूर्यकुमार के विकल्प पर चर्चा कर सकते हैं।

गौतम गंभीर इस खिलाड़ी को बना सकते हैं टीम इंडिया का नया कैप्टन

बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भारत की टी20 टीम का कप्तान नहीं बदलना चाहते हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ही टीम इंडिया के कप्तान बने रह सकते हैं। टी20 टीम के कप्तान के तौर पर गौतम गंभीर की पहली पसंद सूर्यकुमार यादव हैं। जबकि आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर को बैकअप कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन अभी उन्हें भारत की टीम का फुल-टाइम कप्तान नहीं बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट की मानें, तो आगामी आयरलैंड सीरीज के लिए बीसीसीआई कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। इसी वजह से आयरलैंड सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर आजमाया जा सकता है। अभी तक न तो बीसीसीआई और न ही टीम मैनेजमेंट का वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान को कप्तानी से पूरी तरह हटाने का कोई प्लान है। इस संबंध में फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 9, 2026

Rashifal 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 9, 2026