---Advertisement---

SA vs BAN : वानखेड़े का ऐसा कोई छोर नहीं जहां क्लासेन ने ना मारा हो शॉट, देखें उनकी ​तूफानी पारी

SA vs BAN : आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 22 वा मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट नुकसान पर 382 रन बनाए। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 24, 2023 7:45 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

SA vs BAN : आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 22 वा मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट नुकसान पर 382 रन बनाए। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

49 गेंदों में बनाए 90 रन

बांग्लादेश के खिलाफ हेनरिच ने 49 गेंदों पर 90 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 183.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज की। इस पारी में उन्होंने 2 चौक और 8 छक्के लगाए। उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों को खूब धोया। इनके अलावा साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने भी शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा। डी कॉक ने 140 गेंद पर 174 रन बनाए।

डी कॉक ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड

क्विंटन डी कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ 174 रन की पारी खेली। उनका यह वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा शतक रहा। इसी के साथ डी कॉक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए हैं। अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलते हुए उन्होंने अपने ही टीम ने पूर्व क्रिकेटर ए बी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।

आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में पांच मैच खेलते हुए क्विंटन डी कॉक के तीन शतक लगाए। इस रिकॉर्ड के साथ डी कॉक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले विश्व के दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाज बने।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026