---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : विराट ने 9 साल बाद लिया विकेट तो झूम उठी अनुष्का शर्मा, देखें वायरल वीडियो

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में गेंदबाज़ी करते हुए विकेट चटकाया, जिस पर अनुष्का ने बड़ा ही दिलचस्प रिएक्शन दिया।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 13, 2023 11:20 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 13, 2023 12:29 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में रविवार रात भारत ने अपना आखिरी लीग मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में भारत ने 160 रन से जीत हासिल की। नीदरलैंड के खिलाफ विराट का सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी आक्रमण दिखाई दिया। विराट ने अपने फैंस को निराश ना करते हुए नीदरलैंड के खिलाफ विकेट झटका। उन्होंने नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को आउट करते हुए इस वर्ल्ड कप का अपना पहला विकेट चटकाया।

25 वें ओवर में लिया विकेट

नीदरलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 25 वा ओवर डाला। कोहली की शानदार गेंद पर विकेट कीपिंग कर रहे के एल राहुल ने जबरदस्त कैच लपका। विराट की गेंद और राहुल के कैच ने नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

9 साल बाद वनडे में लिया विकेट

यह विराट कोहली का वनडे करियर का पांचवां विकेट रहा। साथ ही कोहली ने 9 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट चटकाया है। इससे पहले विराट ने इसी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 7 साल बाद गेंदबाजी की थी। उन्होंने हार्दिक के ओवर की बची हुई तीन गेंदें डाली थी।

झूम उठी अनुष्का

नीदरलैंड के कप्तान का विकेट लेते ही विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठी। स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा विराट के विकेट लेते ही अपनी हंसी नहीं रोक सकी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भारत का नीदरलैंड के खिलाफ कमाल

ICC ODI World Cup 2023 नीदरलैंड के खिलाफ भारत की शानदार बेलबाज़ी देखने को मिली। भारत ने 50 ओवर में 410 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने जिस हिसाब में बल्लेबाजी की हर किसी का दिल जीत लिया। इस मुकाबले में भारत के पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए 54 गेंदों में 61 रन बनाए। फिर ओपनर शुभमन गिल ने भी 51 रन बनाकर अर्धशतक जड़ा। तीसरी नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने भी 51 रन की पारी खेली। साथ ही श्रेयस और राहुल ने भी शतकीय पारी खेली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026