---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs BAN: ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने Hardik Pandya, नेटीजंस बोले ‘चैम्पियन,’ देखें

IND vs BAN: Hardik Pandya ने इस दौरान अर्धशतकीय पारी खेली और एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो किसी भी भारतीय ऑल-राउंडर ने नहीं बनाया है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 22, 2024 11:12 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs BAN
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs BAN: एंटीगुआ और बरबुडा में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश मैच में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। मैच में लगभग सभी बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को जमकर धोया और 196/5 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। Hardik Pandya ने इस दौरान अर्धशतकीय पारी खेली और एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो किसी भी भारतीय ऑल-राउंडर ने नहीं बनाया है।

हार्दिक इस मामले में पहले भारतीय

बता दें, हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में 50 रन बनाकर T20I World Cup में 300 से ज्यादा रन और 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने आज अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए और 185.19 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

नेटिजंस ने कहा ‘चैंपियन’

IND vs BAN मैच में भारत के लिए यह काफी खुशी की बात है कि IPL 2024 के दौरान अपने फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या ने अपने बैटिंग से आज सबको प्रभावित किया। इसके साथ हीं अपने हेटर्स को शांत करा दिया। हार्दिक की धुंआधार पारी को देखकर नेटिजंस ने तो पंड्या को चैंपियन कहना शुरू कर दिया। वहीं कुछ यूज़र्स ने हार्दिक को कुंग फू पंड्या कहकर संबोधित किया।

बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से मैच में आज भारतीय बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने 23 (11) रन बनाए, तो वहीं विराट कोहली ने ताबड़तोड़ 37 (28) रन जड़े। इसके बाद पंत ने पारी को सभली और शानदार 36 (24) बनाए। इस वर्ल्डकप में फॉर्म से जूझ रहे शिवम दुबे ने 34 (24) रन लगाए, जिसमें उन्होंने जोरदार 3 छक्के लगाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026