---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को जीत के साथ रखना होगा इस गणित का भी हिसाब, जानें क्या है पूरा समीकरण

ICC T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने बीते दिन न्यूजीलैंड को हरा दिया। ऐसे में अभी भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। मगर पाकिस्तान को खास गणित का ध्यान रखना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2026 11:40 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के लिए आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 एक अहम मोड़ पर आ गया है। बीते दिन इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। ऐसे में पाकिस्तान का सफर खत्म होने से बच गया। वरना पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने घर जाने की तैयारी कर रही होती। मगर अब सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हो गया है। शनिवार को श्रीलंका के कैंडी में पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका के साथ है। ऐसे में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपना मुकाबला जीतना ही नहीं, बल्कि खास गणित के साथ मैच खत्म करना होगा। आइए जानते हैं कि क्या है पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण।

ICC T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है पाकिस्तान?

शानिवार को पाकिस्तान का मुकाबला कैंडी में शाम 7 बजे से शुरू होगा। मगर उससे पहले टीम को दोनों तरह के समीकरण को समझना होगा। जी हां, अगर पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती है, तो पाकिस्तान को लगभग 60 से 70 रनों से श्रीलंका को हराना होगा। वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम रनों का पीछा करती है, उसे तकरीबन 12 से 13 ओवरों में मैच खत्म करना होगा। ऐसे में पाकिस्तान को पल्लिकेले के मैदान में काफी गुणा-भाग करना होगा। इसके अलावा, अगर पाकिस्तान सही तरीके से इस गणित को पूरा नहीं कर सकी, मगर श्रीलंका के खिलाफ मैच जीत गई, तो भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

आईसीसी टी20 विश्वकप 2026: क्या बारिश डालेगी मैच में बाधा?

जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान श्रीलंका के पल्लिकेले में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, मुकाबले के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की आशंका है। आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 के सुपर-8 राउंड में श्रीलंका का मनोबल काफी गिरा हुआ है। श्रीलंका की टीम अपने पिछले मैच हारकर आ रही है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम के पास सही गणित के साथ श्रीलंका को हराने का अच्छा मौका है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 25, 2026