---Advertisement---

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रहे चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सारी हदें पार कर दी हैं। सीरीज शुरू होने में अभी 3 दिन बचे हैं लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अपने ट्विटर पर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 6, 2023 2:11 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रहे चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सारी हदें पार कर दी हैं। सीरीज शुरू होने में अभी 3 दिन बचे हैं लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अपने ट्विटर पर ऐसा कुछ अपलोड किया जिसे देख हर भारतीय फैंस गुस्से में आ गया है। वहीं, इस सीरीज में जीत किसकी होगी सभी क्रिकेट एक्सपर्ट अपना भविष्यवाणी कर रहे हैं। लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्विटर पर पिछले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम इंडिया मात्र 36 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम ने साल 2020 में जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहला मैच ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेली थी तो उस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी दूसरी पारी में एकदम फ्लॉप रही थी और टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। भारतीय टीम की दूसरी पारी मात्र 36 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी और टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसी शर्मनाक रिकॉर्ड का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है। जिसके कैप्शन में लिखा कि, ’36 😳 पर ऑल आउट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गुरुवार से शुरू हो रही है।

Also Read: IND VS AUS: भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए DAVID WARNER ने की खास अंदाज में तैयारी, नेट में की दाएं और बाएं हाथ बल्लेबाजी, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

टीम इंडिया ने जीता था सीरीज

साल 2022-21 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के घर में उसे 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था ,इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले मैच के बाद निजी कारणों से भारत वापस आ जाते हैं और टीम को संभालने की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे ने संभाला और इतिहास रचते हुए कंगारू टीम को सीरीज के पहले मैच में मिली हार का मजा चखाया और चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
  • दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
  • चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव। (यह टीम केवल दो टेस्ट मैचों के लिए है)

ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, स्टीवन स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026