---Advertisement---

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया ने बनाई मैच में अपनी पकड़ मजबूत

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला गया। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कम्मिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी एकदम फ्लॉप रही और पूरी टीम मात्र 177 रनों ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 9, 2023 4:50 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला गया। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कम्मिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी एकदम फ्लॉप रही और पूरी टीम मात्र 177 रनों पर ही सिमट गई। वहीं, पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना ली है।

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खेला गया और ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 177 रनों पर ही सिमट गई। कंगारू टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मारनस लबसचगने ने बनाए और वह 49 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट चटकाया।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया टीम को 177 रनों पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। लेकिन दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अभी भी 56 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में 100 रन पीछे है और टीम के पास 9 विकेट शेष हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs NZ T20 World Cup 2026 Final

मार्च 7, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 7, 2026

Mohammad Amir

मार्च 6, 2026

Sakshi Dhoni

मार्च 6, 2026

Pakistani Reaction on India's Semi Final Win

मार्च 6, 2026

Arjun Tendulkar Wedding

मार्च 5, 2026