---Advertisement---

IND vs AUS: पहले दिन Virat Kohli से छूटे 2 कैच, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने रन मशीन को दी नसीहत

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से हो गई है और पहले दिन के खेल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। वहीं, पहले दिन टीम ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 10, 2023 10:52 पूर्वाह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से हो गई है और पहले दिन के खेल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। वहीं, पहले दिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी फील्डिंग से नाराज हैं क्योंकि उनसे पहले दिन दो कैच छूटे। हालांकि, छूटे कैच टीम इंडिया को ज़्यादा परेशान नहीं किया और कंगारू टीम 177 रन पर ही सिमट गई। वहीं, कोहली से छूटे कैच पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मार्क वॉ (Mark Waugh) ने उनको नसीहत दी है।

मार्क वॉ ने कहा और बेहतर कर सकते थे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान जब विराट कोहली से स्टीव स्मिथ और हैंड्सकॉम्ब का कैच स्लिप पोजीशन में छूटा। उसके बाद कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री कर रहे मार्क वॉ ने विराट कोहली के छूटे कैच पर नसीहत देते हुए कहा कि, ‘“स्लिप में अगर आप फील्डिंग कर रहे तो जल्दी से आगे बढ़ने के लिए आपके दोनों पैर एक दूसरे के करीब होने चाहिए। कोहली अपनी फील्डिंग पोज़ीशन पर बहुत ऊपर थे और उन्हें कुछ नीचे होना चाहिए था। वह और अच्छा कर सकते थे, लगभग ऐसा लगता है जैसे कि वह कैच की बिल्कुल उम्मीद नहीं कर रहे थे।

Also Read: IND vs AUS: दिलचस्प किस्सा! जब कंगारू टीम डर गई थी छोटे कॉकरोच से, 19 साल पहले घटी थी मजेदार घटना, जानें पूरा किस्सा

पहले दिन का स्कोरकार्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खेला गया और ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 177 रनों पर ही सिमट गई। कंगारू टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मारनस लबसचगने ने बनाए और वह 49 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट चटकाया।

ऑस्ट्रेलिया टीम को 177 रनों पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। लेकिन दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अभी भी 56 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में 100 रन पीछे है और टीम के पास 9 विकेट शेष हैं।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar Wedding

मार्च 5, 2026

Mohammad Amir

मार्च 5, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 5, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 4, 2026

AFC Asian Cup 2026

मार्च 3, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 3, 2026