---Advertisement---

IND vs AUS: इंदौर के मैदान पर फिर मचा हल्ला ‘हमारी भाभी कैसी हो’, Shubman Gill ने दिया शानदार रिएक्शन, देखें Video

आज के दिन एक मैच में एक मजेदार दृश्य देखने को मिला। इंदौर के मैदान पर शुबमन गिल को दर्शकों ने बार फिर मजे लिए और उन्हें सारा नाम लेकर फिर चिढ़ाया गया। जिसपर गिल ने भी शानदार जवाब दिया।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 2, 2023 5:45 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है और ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत के लिए 76 रनों बनाने होंगे। लेकिन आज के दिन एक मैच में एक मजेदार दृश्य देखने को मिला। इंदौर के मैदान पर शुबमन गिल को दर्शकों ने बार फिर मजे लिए और उन्हें सारा नाम लेकर फिर चिढ़ाया गया। जिसपर गिल ने भी शानदार जवाब दिया।

इंदौर में लगे नारे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाजी के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। जब शुबमन गिल बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे और तभी दर्शकों ने गिल को देखते ही ‘हमारी भाभी कैसी हो सारा भाभी जैसी हो’ के नारे लगने शुरू हो गए। इस पर गिल ने पहले तो कोई प्रतिकिर्या नहीं दिया लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दर्शकों के तरफ मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया। इसके बाद दर्शकों ने और जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

Also Read: IND VS AUS: इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया पहुंची हार के कगार पर, देखें स्कोरकार्ड

यहां देखें वीडियो:

कौन है सारा?

शुबमन गिल अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि, दर्शकों ने किस सारा के लिए नारे लगाए यह तो किसी को भी नहीं पता है। क्योंकि, गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ भी जोड़ा जाता है। वहीं, बॉलीवुड की हीरोइन सारा अली खान के साथ भी उनका नाम जोड़ा जाता है। इस लिए यह पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल है कि इंदौर के मैदान पर किस सारा के नारे लग रहे थे।

इंदौर टेस्ट में फ्लॉप साबित हुए गिल

भारतीय टीम ने खराब फॉर्म से गुजर रहे केएल राहुल को तीसरे टेस्ट मैच में न खिलाने का फैसला किया और उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज शुबमन गिल को मौका दिया गया। लेकिन गिल भी मिले मौके को भुना नहीं पाए और पहली पारी में 21 रन और दूसरी पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी पारी में गिल ने बहुत ही खराब शॉट खेलकर आउट हुए। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026