---Advertisement---

IND vs AUS ODI Live: Mitchell Marsh ने शार्दुल ठाकुर को धोया, कर दी छक्कों की बरसात

मिचेल मार्श ने आज शार्दुल ठाकुर की गजब की धुनाई की है। सोशल मीडिया पर मार्श के छक्के का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 17, 2023 4:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS ODI Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज हो रहा वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बेहद ही रोमांचक होता जा रहा है। जहां शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में दिखाई पड़ी वहीं मिचेल मार्श की वजह से शानदार वापसी की है। मार्श ने इस मैच में एक ऐसा छक्का मारा है कि अब भी लोग गेंद को ढूंढ रहे हैं। मार्श के छक्के का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बेहतरीन छक्का

भारतीय टीम ने जहां टॉस को जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, वहीं ऑस्ट्रेलिया के टीम की शुरुआत बहुत धीमी रही। ऐसे में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद जैसे ही मिचेल मार्श स्टेडियम में आए फैंस ने खूब तेज से शोर मचाकर उनका स्वागत किया। मार्श ने भी अपने इन फैंस का दिल रखने के लिए ऐसा छक्का मारा की लोग गेंद को हवा देखकर दंग रह गए। मिचेल मार्श ने आज भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को अपने निशाने पर ले लिया। मिचले ने आते ही शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बिल्कुल गोली की तरह छक्का मारा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बार फिर शानदार वापसी कर की है।

Also Read: WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एक जीत ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल, जानें कौन कहां पहुंचा

मार्श ने बनाया शानदार अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुरुआत में भले ही धीमी गति से खेला हो लेकिन बाद में उसने शानदार वापसी की है। ऐसे में खबर लिखें जाने तक मिचेल मार्श ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था। मार्श ने आज भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।

Also Read: Hero Splendor Plus और Honda Shine 100 में से कौन सी बाइक कराएगी असली मौज, एक झलक में देखें बड़े अंतर

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026