---Advertisement---

IND vs AUS ODI Live: मोहम्मद शमी ने ऐसे उड़ाया जोश का ‘होश’, देखें Video

मोहम्मद शमी ने ऐसी गेंदबाजी की है जिसे देखकर ऑस्ट्रेलिया की टीम की सांसे थम गई है। शमी ने आज बेहतरीन गेंदबाजी करके बल्लेबाज जोश के होश उड़ा दिए हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 17, 2023 5:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS ODI Live:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वानखेड़े स्टेडियम में वनडे मैच का बेहतरीन मुकाबला जारी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बना लिए हैं। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आज अपनी जादुई गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के विकेटकीपर जोश इंगलिस ने जैसे ही बेहतरीन पारी खेलने की कोशिश की मोहम्मद शमी ने उन्हें भी चलता कर दिया।

28वीं ओवर में घटी हैरान करने वाली घटना

ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन बल्लेबाज जोश इंगलिस आज बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। ऐसे में उन्होंने 28 वें ओवर मोहम्मद शमी को अपना निशाना बनाया। जैसे ही मोहम्मद शमी 28वा ओवर लेकर पहुंचे उन्होंने शमी की पहली गेंद पर ही एक बेहतरीन छक्का मारा। छक्का लगते ही गेंदबाज शमी काफी गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी अगली बॉल को गुड़ लेंथ डालकर जोश इंगलिस को परेशान कर दिया। वहीं उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी की विकेट कीपर के एल राहुल ने जोरदार अपील की और बिना कुछ सोचे समझे कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी डीआरएस ले लिया। लेकिन इस डीआरएस ने जोश इंगलिस को बचा लिया।

Also Read: IND VS AUS ODI: KL RAHUL बने ‘चीता’, लपका असंभव कैच, देखें शानदार वीडियो

शमी की खतरनाक गेंद ने उड़ा डाली गिल्लियां

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रहे इस वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी बहुत ही आक्रमक फार्म में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी पहली बॉल पर छक्का लगने के बाद ये मन बना लिया था कि जोश इंगलिस को किसी भी तरह वापस पवेलियन भेजना है। उन्होंने 28 वें ओवर की तीसरी गेंद ऐसी डाली की जोश इंगलिस की गिल्लियां उड़ गई। इस गिल्ली के उड़ने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: DC VS GG WPL 2023: TANUJA KANWAR ने ढाया कहर, SHAFALI VERMA को किया बोल्ड, देखें VIDEO

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026