---Advertisement---

IND vs AUS: दूसरे दिन Team India ने निकाली कंगारू टीम की हेकड़ी, भारत को मिली पहली पारी में 144 रनों की बढ़त

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है और आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। भारतीय टीम (Team India) ने दिन का खेल समाप्त ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 10, 2023 5:17 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है और आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। भारतीय टीम (Team India) ने दिन का खेल समाप्त होने तक 144 रनों की बढ़त बना ली है और टीम के पास अभी भी तीन विकेट शेष हैं। वहीं, क्रीज पर टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल नाबाद अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बोला हल्ला

ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 177 रन ही बना पाई और इसके जवाब में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक 321/7 रन बना ली है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 144 रनों की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद टीम के दोनों ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके अलावा टीम इंडिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका।

Also Read: IND vs AUS: Rohit Sharma ने 17 महीने बाद शतक जड़कर अपने नाम किया एक और कीर्तिमान, Kapil Dev को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की निकली हवा

अपने घर में लगातार टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट टेबल पर पहले नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया टीम की पहले मैच में ही गेंदबाजी खराब निकली और टीम ने एक अच्छी पिच पर टीम इंडिया को ऑलआउट नहीं कर सकी। कंगारू टीम की तरफ से अपने डेब्यू मैच में ही शानदार गेंदबाजी करने वाले Todd Murphy का अलावा कोई गेंदबाज नहीं चल सका। Todd Murphy ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए उनके अलावा कोई और गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026