---Advertisement---

IND vs AUS: कंगारू टीम पर Ravichandran Ashwin की ये गेंद पड़ी भारी, झटके 2 बड़े विकेट, देखें Video

टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कंगारू टीम को एक ही ओवर में दो झटके दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 10, 2023 8:02 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच यानि सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आज दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। चौथे मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कंगारू टीम के लिए सही साबित हुआ और टीम ने पहली पारी में 480 रन बनाकर ऑलआउट हुई। लेकिन टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कंगारू टीम को एक ही ओवर में दो झटके दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अश्विन ने एक ही ओवर में झटक लिए दो विकेट

टीम इंडिया के लिए इस मैच के पहली पारी में सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रहे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी में 6 बल्लेबाजों को चलता किया। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि अश्विन ने अपने एक ही ओवर में कंगारू टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों को शिकार किया। दरअसल, शतक ठोक बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को अश्विन ने पहले फसाया और विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को 0 रन पर आउट किया।

Also Read: IND VS AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, कंगारू टीम ने बनाए 480 रन, टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

यहां देखें वीडियो:

ऑस्ट्रेलिया ने मैच में बनाई पकड़ मजबूत

ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने आज के दिन भी शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन शतक को उन्होंने बड़े स्कोर में तब्दील किया। ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों की पारी खेलें। उनके अलावा कैमरन ग्रीन भी शानदार शतकीय पारी खेली और उन्होंने 114 रनों की पारी खेली। इन दोंनो के शानदार बल्लेबाजी के दम पर कंगारू टीम ने पहली पारी में 480 रन बना पाई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 36 रन बिना विकेट खोए बना ली है। लेकिन मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहेगा और टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे चल रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (C), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK)

ऑस्ट्रेलिया: कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब।

Also Read: NZ VS SL: KANE WILLIAMSON ने डाइव मारकर लिया लाजवाब कैच, विरोधी टीम हुई हताश, देखें VIDEO

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026