---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: जड्डू की फिरकी में फंसे ग्रीन, चकमा देती गेंद से हुए क्लीन बोल्ड,पवेलियन लौटते हुए उतरा बल्लेबाज का मुंह

Ind vs Aus WTC Final 2023: रविंद्र जडेजा अपनी फिरकी से इस मुकाबले में कामल कर रहे है। उन्होंने खेल के तीसरे दिन पहली पारी में शतकवीर रहे स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड को आउट कर पवेलियन की तरफ भेजा था। इसके बाद उनकी जबरदस्त गेंद से कैमरन ग्रीन भी चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 10, 2023 6:06 अपराह्न

WTC Final 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: रविंद्र जडेजा अपनी फिरकी से इस मुकाबले में कामल कर रहे है। उन्होंने खेल के तीसरे दिन पहली पारी में शतकवीर रहे स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड को आउट कर पवेलियन की तरफ भेजा था। इसके बाद उनकी जबरदस्त गेंद से कैमरन ग्रीन भी चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

क्लीन बोल्ड हुए ग्रीन

दरअसल, पारी का 63वां ओवर चल रहा था। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद की कमान स्पिनर गेंदबाज रविंद्र जडेजा को थमाई। वहीं स्ट्राइक पर हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने ओवर की 6वी गेंद पर ग्रीन को ऐसी गेंद डाली जिसपर वो चकमा खा गए और गेंद सीधा हाथ में लग कर विकेट में जा घुसी और ग्रीन क्लीन बोल्ड हो गए। ग्रीन को पता ही नहींं चला कि वो कब-कब में आउट हो गए। वहीं जडेजा विकेट को चटकाने के बाद जश्न मनाते हुए कैमरे में कैद हुए। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: स्मार्ट चाबी वाले फीचर्स के साथ Honda Dio H का धमाका, अब Hero Xoom और Suzuki Access का क्या होगा!

जडेजा की शानदार गेंदबाजी

जडेजा इस मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा के सिर दर्द को कम करने में कुछ हद तक कामयाब रहे। उन्होंने तीसरे दिन दो विकेट चटकाए तो चौथे दिन उन्होंने खतरनाक दिख रहे ग्रीन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 21 ओवर में 52 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया।

ये भी पढ़ें: बजट रेंज में तहलका मचाने आ रहा है Redmi 12 Smartphone, 50MP कैमरा देगा iPhone 14 को कड़ी टक्कर!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026