---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: रोहित शर्मा की तीन गलतियां पड़ी टीम इंडिया पर भारी, टूट सकता है चैम्पियन बनने का सपना

Ind vs Aus WTC Final 2023: भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में बुरी तरह से पिछड़ चुकी है। रोहित शर्मा की गलतियों की वजह से भारतीय फैंस एक बार फिर से खिताब जीतने से वंचित रह सकते है। रोहित की कप्तानी पर भी खेल के पहले दिन काफी सावल खड़े होने लगे ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 8, 2023 1:46 अपराह्न

Ind vs Aus WTC Final 2023: रोहित शर्मा की तीन गलतियां पड़ी टीम इंडिया पर भारी, टूट सकता है चैम्पियन बनने का सपना
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में बुरी तरह से पिछड़ चुकी है। रोहित शर्मा की गलतियों की वजह से भारतीय फैंस एक बार फिर से खिताब जीतने से वंचित रह सकते है। रोहित की कप्तानी पर भी खेल के पहले दिन काफी सावल खड़े होने लगे है। हिटमैन के तीन गलत फैसले टीम इंडिया पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे है। तो चलिए जानते है। इन तीन महत्वपूर्ण फैसलो के बार में इस लेख के जरिए।

टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मैच की शुरूआत से कयास लगाए जा रहे थे कि पिच गेंदबाजों के अनुकूल होने वाली है। जिस वजह से रोहित ने अंदाजा लगाते हुए पहले गेंदबाजी चुनी। जो कि काफी ज्यादा गलत साबित रहा। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शुरूआत अच्छी दिलाई। हालांकि, वह इस शुरूआत को बरकरार नहीं रख पाए और गेंदबाजों की जमकर सुताई हुई। खेल के पहले दिन कंगारू टीम ने 327 रनों का आंकड़ा छू लिया है।

ये भी पढ़ें: पोते Karan Deol की शादी की खुशी में डूबे धर्मेंद्र, रिसेप्शन के लिए बुक की ये खास खूबसूरत जगह

अश्विन को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन देश-विदेश में अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। उन्होंने हर देश के खिलाफ अपनी घातक गेंदबाजी से विकेट चटकाए है। हालाांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महामुकाबले में रोहित शर्मा ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी है। उनके स्थान पर शार्दूल ठाकुर को टीम शामिल किया गया है। अश्विन के बाहर होने से पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी रोहित के इस फैसले की आलोचना कर रहे है। अश्विन अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टीम इंडिया के लिए एक अहम भूमिका निभा सकते थे।

हेड और स्मिथ को लिया हल्के में

हेड और स्मिथ खेल के पहले दिन पहले सेशन के बाद बल्लेबाजी करने मैंदान पर आए थे। इस दौरान उन्होंने थोड़ा समय जरूर लिया। लेकिन, इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरू किया। कप्तान रोहित शर्मा उनके लिए अटैकिंग गेंदबाजी करवा सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और भारत मुकाबले में बुरी तरह से पिछड़ चुका है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026