---Advertisement---

IND vs IRE 2023: कमबैक मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से बरपाया कहर, मैन ऑफ द मैच भी किया अपने नाम

IND vs IRE 2023: भारत बनाम आयरलैंड के बीच 3 टी 20 मैचों की सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया। इस मैच में युवा भारिये टीम की कमान चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। कमबैक मैच में बुमराह ने आयरलैंड के बल्लेबाजों पर अपनी धारदार ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 19, 2023 12:11 अपराह्न

Jaspreet Bumrah made a spectacular comeback against Ireland
Follow Us
---Advertisement---

IND vs IRE 2023: भारत बनाम आयरलैंड के बीच 3 टी 20 मैचों की सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया। इस मैच में युवा भारिये टीम की कमान चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। कमबैक मैच में बुमराह ने आयरलैंड के बल्लेबाजों पर अपनी धारदार गेंबाजी से कहर बरपाया।

चोट के बाद बुमराह की धमाकेदार वापसी

जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। करीब 11 महीने से टीम से बाहर रहने के बाद आखिरकार उन्होंने कमबैक कर लिया है। उनका कमबैक किसी ड्रीम कमबैक से कम नहीं रहा। उनकी धारदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह का लंबे समय बाद टीम में आकर इस तरह से प्रदर्शन करना भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। आगामी ICC World Cup 2023 से पहले बुमराह का ऐसा कमबैक टीम मैनेजमेंट को राहत की सांस देगा।

बुमराह ने मैन ऑफ द मैच भी किया अपने नाम

भारतीय टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के लिए सीरीज का पहला मैच कमाल का साबित हुआ। उन्होंने पहले ओवर से ही अपनी लय प्राप्त कर ली थी। इसके अलावा प्रसिद्ध किशना ने अपनी वापसी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। रवि बिश्नोई और अर्शदीप ने भी किफायती गेंदबाजी की। इसके अलावा आपको यह भी बताते चलें कि बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ थे मैच भी मिला। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। बुमराह का यह प्रदर्शन आगामी एशिया कप को देखते हुए भारत के लिए काफी शुभ संकेत दे रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026