---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाल के खिलाफ मैच में इस वजह से बेहद नाखुश हुए हिटमैन रोहित शर्मा , टीम इंडिया के प्लेयर्स पर जमकर उतारा अपना गुस्सा , ये जाने पूरा कारण

IND vs NEP Asia Cup 2023: भारत और नेपाल के बीच खेले गए मैच में फील्डर्स के खराब प्रदर्शन से कप्तान रोहित शर्मा नाखुश दिखें। भारतीय टीम ने नेपाल को इस मुकाबले में 10 विकेटों से हरा दिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 5, 2023 11:46 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 3:43 अपराह्न

Rohit sharma 5
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नेपाल और भारत के बीच खेले गए एशिया कप ग्रुप मैच में खिलाड़ियों के फील्डिंग सही से नहीं कर पाने के कारन नाराज दिखें। आपको बता दें कि एशिया कप में कल(4 सितम्बर)को खेले गए मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने आसान आसान कैच टपका दिए। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान कुल 3 कैच ड्राप किये।

नेपाल के खिलाफ भारतीय फील्डिंग रही फिसड्डी

आपको बता दें कि एशिया कप (4 सितम्बर) को खेले गए मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में मैच के दौरान आसान कैच टपका दिए जिसका नतीजा यह रहा कि नेपाली टीम भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर करने में कामयाब हो गयी। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा खिलाड़ियों के फील्डिंग से काफी नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में भले सुधर दिखा पर फील्डिंग पूरे तरह से उम्मीद के अनुरूप नहीं थी। रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि ,” हमारी गेंदबाजी अच्छी थी लेकिन फील्डर्स ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।” आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच खेले गए मैच में कल भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के शुरूआती ओवरों में नेपाली बल्लेबाजों ने भारत जैसी मजबूत टीम के सामने शानदार खेल दिखाते हुए दमदार पारी खेली। आपको बता दें कि इस दौरान नेपाल के हरफनमौला बल्लेबाज आसिफ शेख ने नेपाली टीम की तरफ से इंटरनेशनल वनडे में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। आसिफ ने मैच के दौरान 97 गेंदों में कुल 58 रनों कि शानदार पारी खेली।

भारतीय टीम ने 10 विकेटों से जीता मैच

आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच खेले गए मैच को भारतीय टीम ने 10 विकेटों से जीत लिया। नेपाली टीम के द्वारा दिए गए 230 रन के लक्ष्य को भारत ने 20.1 ओवर में हासिल कर लिया। आपको बता दें कि नेपाल और भारत के बीच खेले गए मैच में बारिश कि वजह से खेल को काफी देर तक रोकना पड़ा। बाद में मैच को 23 ओवर दिया गया। डीएलएस मेथड से खेले गए इस मैच में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से शिकस्त देकर अपने सुपर 4 में पहुंचने की दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026