---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: कौन हैं ये आसिफ शेख , एशिया कप में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने मार्च 2023 में बनाया था यह रिकॉर्ड

IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाली क्रिकेटर आसिफ शेख ने एशिया कप में नेपाल के लिए पहला अर्धशतक जड़ दिया। आसिफ शेख ने पाकिस्तान के खिलाफ 30 अगस्त को खेले गए एशिया कप के ग्रुप मैच से अंताराष्ट्रीय वनडे मैचों में पदार्पण किया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 4, 2023 11:31 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Aasif-Sheikh
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: आपको बता दें कि नेपाल और भारत के बीच पाल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहें एशिया कप के ग्रुप मैच में नेपाल के धुरंधर खिलाड़ी आसिफ शेख ने अर्धशतक जड़ कर इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि आसिफ नेपाल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

कैंडी में आसिफ ने किया कमाल

नेपाल के क्रिकेटर आसिफ शेख ने कैंडी में भारत और नेपाल के बीच खेले जा रहें एशिया कप के ग्रुप मैच में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि आसिफ ने इस दौरान 97 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से कुल 58 रन बनाएं। आसिफ के साथ कुशल भुरटेल ने भी नेपाली पारी को संभालते हुए 38 रनों का योगदान दिया। आपको बता दें कि कुशल भुरटेल ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों का योगदान दिया।

2018 में चार टीमों की श्रृंखला में नेपाली टीम को किया था लीड


आपको बता दें कि बीरगंज नेपाल में जन्में आसिफ ने साल 2018 में भारत में खेली गयी चार टीमों के बीच श्रृंखला में नेपाली टीम की अगुआई की थी। हालांकि नेपाली टीम इस श्रृंखला में खिताब जीतने में नाकाम रही थी और इंडिया अंडर-19 बी की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था। आपको बता दें कि इसके अलावे आसिफ को 2018 में खेली गयी एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भी नेपाली टीम का कप्तान बनाया गया था।

नेपाली टीम पहली बार कर रही पार्टिसिपेट

आपको बता दें कि नेपाल कि टीम एशिया कप में पहली बार पार्टिसिपेट कर रही है। नेपाल ने अपनी मेजबानी में खेले गए से मेंस प्रीमियर कप में यूएई की टीम को हराकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। नेपाल को एशिया कप के अपने ओपनिंग मुकाबले में पाकिस्तान के हाथो हार का सामना करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026