---Advertisement---

IND vs NZ: रांची के मैदान पर 21 रनों से मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘दोनों टीमें हैरान थीं’

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में ही भारतीय टीम को 21 रनों से हार मिली। मैच समाप्त होने के बाद जब टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मीडिया से बात की और उन्होंने रांची के पिच को लेकर कुछ ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 28, 2023 12:09 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में ही भारतीय टीम को 21 रनों से हार मिली। मैच समाप्त होने के बाद जब टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मीडिया से बात की और उन्होंने रांची के पिच को लेकर कुछ बड़े बयान दिए। पहले मैच में टीम इंडिया का टॉप आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा था लेकिन युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने गेंदबाजी, फील्डिंग और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन से कप्तान भी प्रभावित हुए और जमकर तारीफ भी की।

हार्दिक पांड्या ने रांची के पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘किसी ने सोचा भी नहीं था कि विकेट ऐसा खेलेगी और दोनों टीमें हैरान रह गईं। लेकिन उन्होंने इस पर बेहतर क्रिकेट खेली और इसलिए नतीजा ऐसा ही निकला। असल में नई गेंद पुरानी से ज्यादा टर्न ले रही थी और जिस तरह से स्पिन हुई, जिस तरह उछली, उसने हमें हैरत में डाल दिया। लेकिन किसी तरह हमने मैच में वापसी की और इसे वापस खींच लिया और जब सूर्य और मैं बल्लेबाजी कर रहे तब तक खेल में बने रहे। पीछे देखने पर, मुझे नहीं लगता कि यह विकेट 177 रन का था, हम गेंद से खराब थे और 20-25 रन ज्यादा दिए।

Also Read: IND VS NZ: ‘जलवा है यहां हमारा’ MS DHONI को स्क्रीन पर देखते ही धोनी-धोनी के नारे से गूंज उठा रांची का मैदान, देखें VIDEO

वाशिंगटन सुंदर की हुई जमकर तारीफ

भारतीय टीम की तरफ से एक खिलाड़ी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और वह थे वाशिंगटन सुंदर। जिन्होंने पहले गेंद से अपने 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 2 विकेट चटकाया और अपनी ही गेंद पर एक लाजवाब कैच भी लपका। वहीं, बल्ले से भी उन्होंने आग उगला और मात्र 28 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के भी लगाए।

वाशिंगटन सुंदर के इस बेहतरीन प्रदर्शन के मुरीद हार्दिक पांड्या भी हो गए और उन्होंने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। पांड्या ने सुंदर के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर कहा कि, ‘उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, बल्लेबाजी की और फील्डिंग किया, उसे देख ऐसा लग रहा था की आज वह आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अकेले खेल रहा था। हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सके, हमें काफी आत्मविश्वास दे और यह हमें आगे बढ़ने में मदद करे।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026