---Advertisement---

IND vs NZ: Arshdeep Singh पर फूटा Gautam Gambhir का गुस्सा, बोले – ‘आप उमरान मलिक और सिराज नहीं हैं’

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 1 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 31, 2023 6:07 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 1 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को खरी-खरी सुनाते हुए बड़ा बयान दिया है। आप को बता दें कि, अर्शदीप सिंह ने पहले मैच में आखिरी ओवर में नो बॉल के साथ 27 रन लुटा डाले थे और इस मैच में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

गौतम गंभीर ने दिया अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ा बयान

टीम इंडिया के लिए साल 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में शानदार पारी खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात बात करते हुए कहा कि, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नो बॉल फेंकना ‘बिल्कुल मंजूर नहीं’ है। “मुझे लगता है। आप किसी मैच में कभी ज्यादा रन तो कभी कम रन दे सकते हैं।लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उन नो-बॉल को फेंकने का जोखिम नहीं उठा सकते। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है, खासकर इस स्तर पर, और यह आपको और टीम को बड़ी हार की तरफ ले जा सकता है।’

Also Read: VIRAT KOHLI VIRAL VIDEO: अपने ही फैन पर आग बबूला हुए टीम इंडिया के SUPER-V बोले – ‘भाई आश्रम है ये’, देखें वीडियो

आप सिराज और उमरान मलिक नहीं हैं – गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने अर्शदीप सिंह के लगातार नो बॉल फेंके जाने पर काफी नाराज है और उन्होंने आगे कहा कि, ‘आप अपनी गेंदबाजी के दौरान कुछ अलग करने वाले हैं, चाहे वह धीमी बाउंसर हो या किसी प्रकार की गेंद हो और सच बात तो यह है कि उसके पास वास्तव में बल्लेबाजों को परेशान करने की गति नहीं है। इसलिए उसे कुछ वैरिएशन डेवलप करना होगा। वह उमरान मलिक नहीं है, वह मोहम्मद सिराज नहीं है। इसलिए एक चीज जो उन्हें करने की जरूरत है, वह शायद कोशिश करें और इसे बहुत सरल रखें और अपनी नो बॉल की गलती को सुधार लें यही सही रहेगा।’

Also Read: ‘माही मार रहा है’ से गुंज उठेगा चेन्नई का मैदान, IPL से पहले MS DHONI ने की जमकर नेट में प्रैक्टिस, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026