---Advertisement---

IND vs NZ: Umran Malik के गुरु बने Mohammed Shami बोले – ‘ये चीज सही कर ली तो दुनिया पर राज करोगे’, देखें Video

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की जीत में शानदार भूमिका निभाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ( Mohammed ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 22, 2023 12:37 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की जीत में शानदार भूमिका निभाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ( Mohammed Shami) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को गुरु मंत्र दिया है की वह आगे टीम इंडिया के लिए और अच्छा प्रदर्शन कर सके और एक बेहतरीन गेंदबाज बने।

BCCI ने शेयर किया वीडियो

टीम इंडिया की बेहतरीन जीत के बाद आज टीम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का इंटरव्यू लिया और उन्होंने कुछ उनसे सवाल पुछे। मोहम्मद शमी ने उमरान मलिक को के सवालों का शानदार तरीके से जवाब दिया और उन्होंने वीडियो के लास्ट में उमरान से कहा कि, ‘ये चीज सही कर ली तो दुनिया पर राज करोगे।’

Also Read: जब VIRAT KOHLI ने दिया था पहला इंटरव्यू, दोस्तों का रिएक्शन देख खुश हो जाएगा आपका दिल

यहां देखें वीडियो:

मोहम्मद शमी ने तोड़ी कीवी टीम की कमर

सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की और पहले ओवर में ही कीवी टीम को झटका दे दिया। शमी ने कल के मैच में 6 ओवर गेंदबाजी की और उन्होंने मात्र 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए और इस दौरान उन्होंने एक विकेट मेडेन ओवर भी मैच में डाला। शमी की शानदार गेंदबाजी की बदलौत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड टीम को मात्र 108 रनों पर ही समेट दिया था।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026