---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: विराट ने इस पाक क्रिकेटर को लगाया गले , मैदान पर की गुपचुप बात

Asia Cup 2023: भारत -पाक मैच से पहले विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तानी क्रिकेटर हरिस रउफ के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के गले मिलते दिखाई दिए।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 2, 2023 12:10 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 4:21 अपराह्न

VIRAT-Rauf..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच आज कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में आज एशिया कप का ग्रुप मैच खेला जाना है। आपको बता दें कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का अपना पहला मुकाबला खेलेगी जबकि पाकिस्तानी टीम एशिया कप के शुरुआती मैच में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से पूरी तरह भरी हुई है। पाकिस्तान ने एशिया कप के ओपनिंग मुकाबले में नेपाल की टीम को 238 रनों से हराया था।

राउफ से मिले विराट

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तानी बल्लेबाज हारिस राउफ से मिलते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि विराट को देखकर राउफ फील्ड पर दौड़ते हुए आते हैं और विराट उन्हें अपने गले से लगा लेते हैं। इस दौरान विराट राउफ से खूब बातें करते हैं। विराट ने इस दौरान राउफ से पुछा कि , ‘बॉडी ठीक है।’ इसपर राउफ कहते हैं कि, ‘इसे ठीक करने में ही लगे हैं।’ राउफ ने इस दौरान विराट से खूब हंसी-ठिठोली भी की। उन्होंने कहा कि ‘आजकल जहां से भी पास होता हूं सिर्फ विराट के नाम की गूंज ही सुनाई देती है। इसे सुनकर विराट खूब जोर से हंस पड़ते हैं। आपको बता दें कि भारत- पाक मैच से पहले अन्य भारतीय खिलाड़ी भी पाक क्रिकेटर से मिलते नजर आएं।जॉन्स नामक ट्विटर यूजर ने विराट की यह तस्वीर शेयर की है।

बाबर आजम और शाहीन अफरीदी से भी मिले भारतीय खिलाड़ी

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप मैच से पहले कई भारतीय स्टार पाकिस्तानी खिलाडियों से मिलते नजर आये। इस दौरान रोहित शर्मा ने बाबर आजम से मुलाकात की तो वहीं विराट अन्य पाक क्रिकेट शाहीन अफरीदी से मिलते दिखें।। मोहम्मद सिराज और राउफ भी इस दौरान एक-दूसरे से मिलते दिखाई दिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026