---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: बड़ा झटका, टीम इंडिया को अपनों ने ही मारा! चोटिल हुआ धुरंधर खिलाड़ी; अब कैसे जीतेंगे पाकिस्तान से? क्या है अपडेट

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले से पहले भारतीय टीम का एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया। ऐसे में नामीबिया मैच से पहले इंडिया को बड़ा झटका लगा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2026 10:51 पूर्वाह्न

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: टी20 विश्वकप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार आगाज करते हुए अपने पहले लीग मैच में यूएसए को हराया। ऐसे में टीम इंडिया का मनोबल काफी बढ़िया है और टीम अपनी पूरी ताकत के साथ अगले मुकाबले पर फोकस कर रही है। क्रिकेट गलियारों में ऐसी चर्चा है कि भारत इस बार टी20 वर्ल्डकप जीतने का प्रबल दावेदार है। मगर क्या सही में टीम इंडिया इतिहास रच सकती है? अभी तक सिर्फ एक मुकाबला हुआ है, ऐसे में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इसमें नया नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भी है। ऐसे में टीम इंडिया को भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है।

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 से पहले ईशान किशन को भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज यार्कर बॉल पैर में लगी। बताया जा रहा है कि नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान स्टार विकेटकीपर को चोट लगी। बताया जा रहा है कि बॉल इतनी तेज थी कि ईशान किशन के पैर का अंगूठा बुरी तरह से जख्मी हो गया। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच से पहले ईशान किशन की इस इंजरी को बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह दिल्ली में नामीबिया के विरुद्ध वीरवार को होने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 से पहले अभिषेक शर्मा हुए फिट?

इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीते दिनों दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मालूम हो कि बायं हाथ के धांसू खिलाड़ी को पेट की तकलीफ के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे या नहीं। अगर अभिषेक शर्मा 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले से पहले फिट हो जाते हैं, तो यह खबर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026