---Advertisement---

IND vs SL: Hardik Pandya को No कहना पड़ा भारी, Virat Kohli को आया गुस्सा तो सहम गए पांड्या, देखें Video

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। लेकिन टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में चार चांद लगाया टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने और अपने करियर का 73वां शतक लगाया। लेकिन जब विराट कोहली (Virat ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 11, 2023 10:56 पूर्वाह्न

IND vs SL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। लेकिन टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में चार चांद लगाया टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने और अपने करियर का 73वां शतक लगाया। लेकिन जब विराट कोहली (Virat Kohli) और टीम के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे उस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें शानदार बल्लेबाज विराट कोहली काफी गुस्से में दिख रहे हैं।

विराट कोहली ने दिखाई पांड्या को आंखे

टीम इंडिया ने पहले ODI मैच में पहले बल्लेबाजी की और टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 रनों की पारी खेली। लेकिन जब विराट कोहली ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच के 43वें ओवर में श्रीलंका के तेज गेंदबाज कसुन राजिथा की गेंद पर विराट कोहली ने शॉट खेला जिसपर उन्होंने तेज दौड़ लगाते हुए एक रन पूरा किया और दूसरे रन के लिए भी निकल गए। लेकिन उधर से हार्दिक पांड्या ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया और इसके बाद विराट कोहली को तुरंत क्रीज के अंदर जाना पड़ा। लेकिन इसके बाद विराट कोहली काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने गुस्से में हार्दिक पांड्या को आंख दिखाई और पांड्या कोहली से नजर नहीं मिला पर रहे थे।

Also Read: IND VS SL: शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद बोले VIRAT KOHLI- ‘मैं हमेशा टीम के लिए 110% देने की कोशिश करता हूं’

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1612809693294120961

टीम इंडिया ने जीता 67 रनों से मैच

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 ओवर में 373/7 रन बना लिए। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 83 तो वहीं शुबमन गिल ने 70 रनों की पारी खेली। टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत खराब रही और टीम के सलामी बल्लेबाज जल्दी ही आउट हो गए लेकिन श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक लगाया। हालांकि, फिर भी श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 306/8 रन ही बना सकी और 67 रनों से मैच हार गई।

Also Read: BBL 2022-23: ‘वाह इसे कहते हैं सुपर कैच’ BEN CUTTING ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026