---Advertisement---

Ind vs WI 2023: भारतीय टी-20 दल का एलान,हार्दिक पांड्या को मिला टीम का कमान, रिंकू सिंह सहित इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

Ind vs WI 2023: बीसीसीआई ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय दल का एलान कल (बुधवार ,5 जुलाई )को कर दिया। इसमें हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान सौंपी गयी हैं। 30 के पार सिर्फ एक खिलाड़ी को टीम में जगह दी गयी है। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 6, 2023 12:04 अपराह्न | Updated: जुलाई 6, 2023 12:49 अपराह्न

India-vs-West-Indies-1
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs WI 2023: बीसीसीआई ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय दल का एलान कल (बुधवार ,5 जुलाई )को कर दिया। इसमें हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान सौंपी गयी हैं। 30 के पार सिर्फ एक खिलाड़ी को टीम में जगह दी गयी है। भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ये है भारतीय टी-20 दल


भारतीय टी-20 स्क्वाड इस प्रकार है :ईशान किशन (विकेटकीपर ),शुभमन गिल,यशस्वी जायसवाल ,तिलक वर्मा ,सूर्य कुमार (vice captain),संजू सैमसन (विकेटकीपर),हार्दिक पांड्या (कप्तान ),अक्षर पटेल ,युजवेंद्र चहल ,कुलदीप यादव ,रवि बिश्नोई ,अर्शदीप सिंह ,उमरान मालिक, अवेश खान ,मुकेश कुमार

खेलनी है पांच टी-20 सीरीज


भारतीय टीम को वेस्ट इंडीज दौरे पर कुल पांच टी-20 मैच खेलने हैं। भारत का पहला टी-20 मैच ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी त्रिनिदाद में खेला जाएगा। भारत और वेस्ट इंडीज इतिहास में कुल 25 बार आपस में भिड़ चुकी है ,इसमें से 17 बार भारतीय टीम के हाथ बाजी लगी है जबकि वेस्ट इंडीज की टीम 7 बार जीतने में कामयाब रही है। 1 मैच का नतीजा नहीं निकल पाया। भारत ने अंतिम बार वेस्ट इंडीज के खिलफ टी-20 सीरीज 2022 के अगस्त महीने में खेला था जिसमें भारतीय टीम विजयी हुई थी। भारत ने तब वेस्ट इंडीज को 5 टी-20 मैच की श्रृंखला में 4-1 से हराया था।रोहित शर्मा और विराट कोहली को रेस्ट करने दिया गया है वही आईपीएल में अपने दमदार पारी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं दी गयी है ।

ये भी पढ़ें:Ind vs WI 2023: कैरेबियाई द्वीप में भारतीय खिलाड़ियों संग मिले गैरी सोबर्स ,जानें क्या कुछ कहा

वेस्ट इंडीज हुई थी विश्व कप क्वालीफायर से बाहर


वेस्ट इंडीज की टीम हाल में जिम्बाम्बे में हुए विश्व कप क्वालीफायर में हार गयी थी। उसे स्कॉटलैंड की टीम ने हराकर भारत में अक्टूबर-नवम्बर के महीने में होने वाले 50-50 विश्व कप खेलने का सपना तोड़ दिया था। भारतीय टीम भले ही पन्ने पर मजबूत दिख रही है पर वेस्ट इंडीज टी-20 फॉर्मेट में दुनिया की अव्वल टीमों में से एक है। उसने अबतक कुल दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऐसे में आने वाले सीरीज में वेस्ट इंडीज कुछ चौकाने वाले परिणाम भी दे सकती है। हालांकि अंतिम बार भारत ने वेस्ट इंडीज को उसी के घर में हराकर श्रृंखला अपने नाम की थी।

ये भी पढ़ें:क्या पेरिस फैशन वीक में NO ड्रेस पहनकर Shakira भेज रही एक्स हस्बैंड को मैसेज! इस फेमस सिंगर के साथ पोज देती आई नजर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026