---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: कोहली से मिलकर भावुक हुई जोशुआ की मां, कहा मेरा बेटा भी आपकी तरह निकले

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच इन दिनों क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ़ स्पेन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आपको बता दें कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अब जाकर इन दिनों वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 22, 2023 5:25 अपराह्न

JOSHUA MOM
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच इन दिनों क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ़ स्पेन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आपको बता दें कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अब जाकर इन दिनों वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा की मां कोहली से मिलकर काफी भावुक हो गयी और उन्होंने कोहली को लेकर काफी कुछ कह दिया है।

कोहली से मिलते ही निकले ख़ुशी के आंसू

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दौरान वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा की मां कोहली से मिलते ही रो पड़ी। आपको बता दें कि जोशुआ की मां कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। कल खत्म हुए दूसरे दिन के खेल के दौरान विराट ने अपना 29 वां टेस्ट शतक जड़ा था जबकि यह उनके करियर का कुल 76 वां शतक था। जोशुआ की मां कोहली से मिलते ही भावुक हो गयी और उन्होंने कहा कि ‘आप काफी वंडरफुल इंसान हो और आपकी पत्नी भी बेहद खूबसूरत है।’ दरअसल वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ ने दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कहा था कि उनकी मां कोहली से मिलने स्टेडियम आएंगी। मुफद्दल वोहरा नाम के ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है।

500 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच में शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 29 वां शतक जड़ा है। आपको बता दें कि कोहली दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने 500 वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में शतक जड़ा है। कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 204 गेंदों का सामना करते हुए कुल 121 रन बनाये थें। भारतीय टीम ने दूसरे दिन बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 438 रन बनाएं जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थें। आपको बता दें कि विंडसर पार्क, डॉमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट को 141 रनो से जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

मार्च 13, 2026

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026