---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: तीसरे वनडे में substitute fielder बनकर उतरा भारत का यह हुनरमंद बल्लेबाज, तस्वीर देख लोग करने लगे तारीफ़

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसने सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया। आपको बता दें कि भारत ने त्रिनिदाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 200रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया। फील्डिंग करते ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 2, 2023 5:59 अपराह्न

Virat.
Follow Us
---Advertisement---


Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसने सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया। आपको बता दें कि भारत ने त्रिनिदाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 200रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया।

फील्डिंग करते नजर आएं विराट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। ऐसे में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली का अचानक फील्ड पर आना सबको हैरान कर गया। आपको बता दें कि तीसरे वनडे के दौरान विराट सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर उतरें । भारत का यह हुनरमंद बल्लेबाज तीसरे वनडे का हिस्सा नहीं था। आपको बता दें कि कुछ युवा खिलाड़ियों को मौक़ा दिए जाने के कारण विराट और रोहित शर्मा को तीसरे वनडे के प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गयी थी।मुफद्दल वोहरा नामक ट्विटर यूजर ने विराट की इस तस्वीर को शेयर किया है।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान खेली थी बेहतरीन पारी

विराट कोहली ने भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दौरान शानदार पारी खेली थी।आपको बता दें कि क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान विराट ने अपना 29 वां टेस्ट शतक लगाया था। विराट ने इस दौरान अपना 500 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच भी पूरा किया था।

विराट रहे हैं बेहतर कप्तान

विराट कोहली की अगर कप्तानी की बात की जाए तो उनके captaicy के दौरान भारतीय टीम ने खूब कामयाबियां हासिल की । विराट ने अपनी कप्तानी के दौरान टीम इंडिया को टेस्ट नम्बर 1 बनाने से लेकर कई आईसीसी टूर्नामेंटों के फाइनल में भी पहुंचाया। 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हो या फिर 2021 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, विराट की कप्तानी में टीम ने अहम् मुकाम हासिल किये।आपको बता दें कि विराट के नाम विश्व क्रिकेट में काफी रिकॉर्ड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

मई 14, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026