---Advertisement---

Asian Para Games 2023 में भारत ने रचा इतिहास, लगाया पदकों का शतक, पीएम मोदी ने दी बधाई

चीन में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2023 के आख़िरी दिन भारत ने पदकों का शतक लगाया। भारत के दिलीप गवित ने देश को गोल्ड जिताकर 100 मेडल का आँकड़ा पार कराया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 28, 2023 11:12 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Asian Para Games 2023 में भारत के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में 100 मेडल का आँकड़ा पार कर लिया है। दिलीप महादू ने भारत को गोल्ड जिता देश को उसका 100 वाँ पदक दिलाया। भारत ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एशियन पैरा गेम्स में पदक जीते हैं। भारत की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी।

गवित ने जिताया 100 वाँ मेडल

भारत ने 28 अक्टूबर को गोल्ड जीतकर पदकों का शतक लगाया। दिलीप महादू गवित ने मेंस 400m T47 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारत ने पहली बार एशियन पैरा गेम्स में 100 मेडल जीते। भारत के पास अभी तक एशियन पैरा गेम्स 2023 में 26 गोल्ड, 29 सिल्वर और 45 ब्रोंज मेडल हो गए हैं।

भारत ने इससे पहले 2018 जकार्ता में हुए पैरा गेम्स में सबसे ज़्यादा मेडल जीते थे। जकार्ता में भारत ने कुल 72 मेडल जीते। जिसमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 33 ब्रोंज मेडल शामिल थे। लेकिन इस साल एशियन गेम्स में भारत ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के Asian Games 2023 में इतिहास रचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट के ज़रिए खिलाड़ियों को इस कीर्तिमान हो हासिल करने ही बधाई देते हुए लिखा, “ एशियन पैरा गेम्स में 100 पदक! ये बेहद ख़ुशी का पल है। यह सफलता हमारे एथलीट्स की कई मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ये उल्लेखनीय मील का पत्थर हमें गर्व से भर देता है। मैं अपने एथलीटों, कोच और उनके साथ काम करने वाली टीम के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा और आभार व्यक्त करता हूँ। ये जीत हम सबको प्रेरित करती है। वे ऐसे काम करते हैं की हमारे युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं। “

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026