---Advertisement---

India Vs England: टीम इंडिया ने राजकोट में मचाया कोहराम, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, जानें पूरी खबर

India Vs England: भारत ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड को 434 रन के विशाल अंतर से हराकर अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत (रनों के हिसाब से) दर्ज की। बता दें कि किसी भी टीम के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। पहले दिन टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 18, 2024 9:36 अपराह्न

India Vs England
Follow Us
---Advertisement---

India Vs England: भारत ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड को 434 रन के विशाल अंतर से हराकर अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत (रनों के हिसाब से) दर्ज की। बता दें कि किसी भी टीम के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। पहले दिन टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान रोहित शर्मा के (131) और रवींद्र जड़ेजा (112) के शतकों की मदद से बोर्ड पर 445 रन बनाए। जवाब में, इंग्लैंड बेन डकेट (153) की शतक की मदद से 319 रन ही बना सका।

India Vs England टेस्ट मैच में भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत की जीत टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ जीत है, जिसने 2021 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 372 रनों की अपनी पिछली सर्वश्रेष्ठ जीत को पीछे छोड़ दिया। India Vs England मैच में टीम इंडिया के यशस्वी जयसवाल के लगातार दूसरे दोहरे शतक की मदद से मैच पर पूरा नियंत्रण कर लिया, जिससे भारत को 557 रन का लक्ष्य मिला। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

India Vs England मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में गजब की गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को धूल चटा दी। बता दें कि दूसरी पार में रविन्द्र जडेजा ने 5 विकेट हासिल किया जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट हासिल हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026