---Advertisement---

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: पंजाब के इस तूफानी खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं मिला अवसर, क्या सेलेक्टर्स ने कर दी गलती? आंकड़ें खुद देते हैं गवाही!

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: पंजाब के इस तूफानी खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे के लिए अवसर नहीं मिला है। ऐसे में क्या सेलेक्टर्स ने गलती कर दी है? धांसू खिलाड़ी के आंकड़ें खुद गवाही दे रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 3, 2025 9:02 अपराह्न

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल इतिहास में एक नए विजेता का नाम सुनहरों अक्षरों में लिखा जाएगा। जी हां, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमों ने अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस आईपीएल सीजन में आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस मुकाबले से पहले 600 से अधिक रन बनाए हैं। मगर इसके बाद भी उन्हें आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। ऐसे में क्या अजीत आगरकर की अगुवाई में इंडियन सेलेक्टर्स से बड़ी गलती हो गई है?

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: श्रेयस अय्यर का दमदार प्रदर्शन

एक तरफ जहां, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस मुकाबला जारी है। वहीं, दूसरी तरफ, भारतीय सेलेक्टर्स से इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम चुनने में चूक हो गई है और श्रेयस अय्यर के साथ खेल हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Suresh Balaji’ नाम से श्रेयस अय्यर के खास कारनामों की जानकारी शेयर की गई है। इन आंकड़ों से साफ है कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले 15 महीनों के दौरान 5 ट्रॉफी जीती हैं और 6वीं की दहलीज पर खड़े हैं।

आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस: मुकाबले से पहले 5 ट्रॉफी जीत चुके हैं श्रेयस अय्यर

बता दें कि इस आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ महीनों में दमदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर ने मुंबई का कप्तान रहते हुए 2023/24 रणजी ट्रॉफी जीती। इसके बाद आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तानी हुए केकेआर को तीसरी बार ट्रॉफी दिलाई। 2024 में मुंबई के लिए ईरानी ट्रॉफी जीती। अय्यर ने मुंबई की कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) 2024 जीती। इसके बाद इंडियन टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी जीती। अब IPL 2025 Final, RCB vs PBKS मैच में पंजाब किंग्स को पहली बार ट्रॉफी दिला सकते हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर का पिछला प्रदर्शन खुद गवाही देता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026