---Advertisement---

IPL 2026: क्या KKR को मिल गया नया स्टार बल्लेबाज? Angkrish Raghuvanshi के आंकड़े जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान; विपक्षी टीमों में बना खौफ

IPL 2026: आईपीएल 2026 में केकेआर को अपना नया स्टार बैटर मिल गया है। उस खिलाड़ी का नाम है अंगकृष रघुवंशी। इस बल्लेबाज ने अपनी बैटिंग से सभी गेंदबाजों का खेलना मुश्किल कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 4, 2026 11:01 पूर्वाह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: रविवार को केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की। केकेआर ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच यानी सनराइजर्स को 7 विकेट मात दी। इसके साथ ही आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जीवित बनाए रखा। मगर केकेआर की इस जीत में जितना योगदान वरुण चक्रवर्ती का है, उतनी ही अहम भूमिका स्टार बैटर अंगकृष रघुवंशी की है। जी हां, सही पढ़ा आपने, यह केकेआर के नए स्टार हैं, जिन्होंने अपने बल्लेबाजी आंकड़ों से कई गेंदबाजों की परेशानी बढ़ा दी है।

आईपीएल 2026 में अंगकृष रघुवंशी के आंकड़े विपक्षी टीमों में पैदा कर रहे खौफ

केकेआर के स्टार बैटर अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल 2026 के दौरान धाकड़ बैटिंग की है। यही वजह है कि उनकी एवरेज 83 से अधिक की है। जी हां, इस सीजन में पेस बॉलर्स के खिलाफ 100 से ज्यादा गेंद खेलने वालों में यह बैटर दूसरे नंबर पर है।

इस दौरान तेज गेंदबाजों ने सिर्फ 2 बार इस बल्लेबाज को आउट किया है। अब तक 9 मुकाबलों में इस बैटर ने 33 से ज्यादा की एवरेज के साथ 268 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं, बीते दिन रघुवंशी ने शानदार इनिंग खेलते हुए 47 गेंदों में 59 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 सिक्स भी लगाए और 5 चौके मारे।

आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की लड़ाई में जीवित केकेआर

उधर, मुकाबले की बात करें, तो एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ऐसे में पूरी टीम 20 ओवरों में सिर्फ 165 रनों पर ढेर हो गई। इस दौरान ट्रैविस हेड ने सबसे अधिक 61 रनों का योगदान दिया। जबकि ईशान किशन ने 42 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, एक बार फिर केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने जबरदस्त इनिंग खेलकर मैच को केकेआर के पक्ष में कर दिया।

वहीं, अंत में रिंकू सिंह ने तेज पारी खेलकर केकेआर को आईपीएल 2026 में तीसरी जीत दिलाई। ऐसे में अब केकेआर 7 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। केकेआर को अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर केकेआर की टीम सभी मुकाबले जीत जाती है, तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026