---Advertisement---

IPL 2026: मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाईट राइडर्स के जबड़े से छीनी जीत, इन पांच गलतियों के कारण मिली शर्मनाक हार, जानें सबकुछ

IPL 2026: बीती रात हुए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में मुकुल चौधरी मैच के हीरो बनकर उभरे

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 10, 2026 11:34 पूर्वाह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: आईपीएल को यूं ही रोमांच का खेल नहीं कहते है, आखिरी समय तक प्रशंसकों के दिल की धड़कन बढ़ी रहती है। बीती रात हुए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में मुकुल चौधरी मैच के हीरो बनकर उभरे, एक समय जब लग रहा था कि लखनऊ अपना मैच हारने जा रही है, उसी दौरान मुकुल चौधरी की एंट्री होती है, और उन्होंने नाइट राइडर्स के जबड़े से जीत छीन ली। यह हार सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि रणनीतिक गलतियों का नतीजा थी। आइए जानते हैं वो पांच बड़ी गलतियां, जिनकी वजह से KKR को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार

केकेआर की इन पांच गलतियों से मिली शर्मनाक हार

  • आखिरी ओवर में खराब गेंदबाजी रणनीति – KKR के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में अनुशासन खो दिया। खासकर आखिरी ओवर में गलत लेंथ और फुल टॉस गेंदों ने मैच को पूरी तरह पलट दिया। मुकुल चौधरी ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए मैच फिनिश कर दिया।
  • कैच छोड़ना पड़ा भारी – फील्डिंग में की गई एक बड़ी गलती KKR को महंगी पड़ी। मुकुल चौधरी का आसान कैच छूटना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया।
  • मिडिल ऑर्डर की धीमी बल्लेबाजी – केकेआर का मिडिल ऑर्डर रन गति बनाए रखने में असफल रहा। जहां तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, वहां डॉट बॉल्स ने दबाव बढ़ा दिया। यही दबाव अंत में टीम पर भारी पड़ा।
  • गलत गेंदबाजों का चयन – कप्तान ने अहम मौकों पर अनुभवी गेंदबाजों की बजाय कम अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। यह रणनीति उलटी पड़ गई और विपक्षी टीम को वापसी का मौका मिल गया।
  • मैच फिनिश करने में नाकामी – मैच लगभग KKR के हाथ में था, लेकिन खिलाड़ियों में संयम की कमी दिखी। छोटे-छोटे फैसलों में चूक ने टीम को जीत से दूर कर दिया।

मुकुल चौधरी की धमाकेदार पारी से केकेआर के उड़े होश 

इस मुकाबले के असली हीरो रहे मुकुल चौधरी, जिन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी पारी ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में आखिरी गेंद तक कुछ भी संभव है। सबसे खास बात है कि यह पारी उस वक्त आई इसकी बहुत ज्यादा जरूरत थी। बता दें कि इस जीत के बाद कुल प्वाइट्स के बाद लखनऊ पांचवे स्थान पर पहुंच गई थी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026